{"_id":"5ea32ec58ebc3e904806125c","slug":"corona-virus-sonipat-news-rtk5522172124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में घरों के अंदर भी लगाना होगा मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में घरों के अंदर भी लगाना होगा मास्क
विज्ञापन
सोनीपत। कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में अब लोगों को घरों के अंदर भी मास्क लगाए रखना होगा। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी सुरक्षात्मक गाइडलाइन का पालन कराने को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ रही है। जिन क्षेत्रों मेें कोरोना पॉजिटिव मामले मिल रहे हैं, उनमें कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले में करीब 23 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनको सील करके लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इन क्षेत्रों को लगातार सैनीटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। घरों के अंदर भी मास्क लगाने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग व डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार यदि सभी व्यक्ति मास्क लगाए रहें तो कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा नाममात्र का रह जाता है। ऐसे में लोगों को घरों के अंदर भी मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पुलिस लगातार प्रचार करा रही है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वह मास्क अवश्य लगाकर रखे।
--
कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे बेहतर उपाय मास्क लगाना ही है। कंटेनमेंट जोन में लोगों को घरों के अंदर भी मास्क लगाना होगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीमों ने जोन में उद्घोषणा कराना शुरू कर दिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम और क्षेत्रों के लोगों की मदद ली जा रही है। जिससे वह मोबाइल पर संपर्क करके लोगों को घरों में मास्क लगाने को तैयार कर सकें।
विज्ञापन
-जितेंद्र सिंह, डीएसपी मुख्यालय।