फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

दिल्ली पुलिस के जवान और सब्जी विक्रेता समेत तीन कोरोना पॉजिटिव, जीवननगर के साथ रसोई भी सील

Sat, 18 Apr 2020 08:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
corona virus
सीएमओ डा. बीके राजौरा व नोडल अधिकारी डा. दिनेश छिल्लर देर शाम तक कार्यलय में काम करते हुए - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में शनिवार को कोरोना के तीन केस मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। जहां रसोई गांव का रहने वाला दिल्ली पुलिस का जवान निजामुद्दीन क्षेत्र में तैनात रहा है और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, वहीं जीवन नगर का सब्जी विक्रेता भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। करनाल से ककरोई में गेहूं काटने को कंबाइन चलाने आया व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन सभी को मेडिकल कॉलेज खानपुर में भर्ती कराया गया है। रसोई गांव के साथ ही जीवन नगर को सील कर दिया गया है और इन सभी के संपर्क में आने वालों का पता लगाकर क्वारंटीन करना शुरू कर दिया गया है। सब्जी विक्रेता से सब्जी लेने वालों का पता लगाना सबसे जरूरी है, जिससे उन सभी की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

रसोई गांव का रहने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही काफी समय से निजामुद्दीन क्षेत्र में तैनात रहा है। इस निजामुद्दीन क्षेत्र में मरकज है, जहां से जमातियों को निकाला गया था और उनमें से हजारों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डाक्टरों के अनुसार अभी तक की जांच में लग रहा है कि सिपाही वहां से कोरोना संक्रमित हुआ है। उसे दो दिन पहले ही लक्षण मिलने पर भर्ती करके जांच के लिए सैंपल भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव मिली है। इसके परिवार के 9 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है, जिनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

करनाल के सिरसी गांव का एक व्यक्ति गेहूं कटाई के लिए कंबाइन चलाता है। वह अपने दो साथियों के संग वीरवार को करनाल से ककरोई गांव में कंबाइन मालिक के पास गया था। जहां कंबाइन मालिक ने सभी को पहले अपनी जांच कराकर प्रमाण पत्र लेकर आने के लिए कहकर भेज दिया। वह अस्पताल में पहुंचे तो उसे जानकीदास अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। उनमें से एक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है तो एक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। वहीं एक की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने करनाल प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया, जिससे वहां परिजनों व संपर्क के अन्य लोगों को क्वारंटीन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे चिंता वाला केस जीवन नगर का सब्जी विक्रेता है। सब्जी विक्रेता को कोरोना के लक्षण दिखाई दिए तो उसे स्वास्थ्य विभाग दो दिन पहले लेकर आ गया और उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी की परेशानी बढ़ गई। क्योंकि वह जीवन नगर के साथ ही पटेल नगर में सब्जी बेचता था और उससे किस-किस ने सब्जी खरीदी है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। जिससे उन सभी का पता लगाकर जांच कराई जा सके। इसके साथ ही सब्जी विक्रेता के परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है, जिनमें उसकी पत्नी व चार बच्चे हैं। सब्जी विक्रेता को खानपुर मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है।
--
सील इलाकों में आने जाने पर लगाई पाबंदी
रसोई गांव में दिल्ली पुलिस के जवान व जीवन नगर में सब्जी विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों जगहों को प्रशासन ने सील कर दिया है। जिससे वहां कोई बाहर से नहीं जा सके और वहां से कोई बाहर नहीं आ सके। वहां सभी जरूरत का सामान प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। यह सबकुछ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किया गया है।

--
डीसी ने की फ्लू के लक्षण दिखते ही स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने की अपील
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति में बुखार (फ्लू) के साथ खांसी जुकाम व इस तरह के कोई लक्षण है तो वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं। डीसी ने कहा कि कोरोना को लेकर जिला स्तर पर 1950 हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया है और इस हेल्पलाइन नंबर का अस्पताल के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। किसी को इस तरह के लक्षण दिखने पर आसपास के लोग भी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed