फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona vaccination

जिले में 16 जनवरी से 3013 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, कड़ी सुरक्षा में आएगी

Mon, 11 Jan 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रशिक्षण के दौरान मौजूद प्राइवेट अस्पतालों के कर्मी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना महामारी के बीच राहत भरी खबर है। जिले में 16 जनवरी से चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगानी शुरू कर दी जाएगी। अभियान को शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में पहली बार मेडिकल कॉलेज में दो, पांच अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक टीम द्वारा 3013 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। कुरुक्षेत्र में बनाए गए स्टेट वैक्सीन स्टोर से कड़ी सुरक्षा में सोनीपत कोरोना वैक्सीन लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीन के लिए 7 जनवरी को पटेल नगर व महावीर कालोनी स्थित अर्बन पीएचसी, मुरथल व गन्नौर पीएचसी, पॉलिक्लीनिक सेक्टर-7, सीएचसी बढख़लासा पर ड्राय रन किया जा चुका है। ड्राय रन के दौरान जो कमियां पाई गईं, उसको सुधारने का प्रयास किया गया। ताकि वैक्सीन लगने के अभियान में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसको लेकर विभाग की ओर से अब तक 3665 चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सोमवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने निजी अस्पताल के स्टाफ कर्मियों को बुलाकर कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

किस स्वास्थ्य केंद्र में कितने कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन
सोनीपत में वैक्सीन रखने के लिए सात आईएलआर आ चुकी हैं। जिले में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। हर रोज एक टीम 100 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाएगी। महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में 1388, नागरिक अस्पताल में 988, सीएचसी बढ़खालसा में 193, सीएचसी गन्नौर में 208, पीएचसी मुरथल में 108 व निदान अस्पताल में 148 चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। निदान अस्पताल में अरोड़ा नर्सिंग होम व वैदिक नर्सिंग होम के स्टाफ कर्मी भी शामिल रहेंगे। 3013 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए मेडिकल कॉलेज में दो, पांच अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक टीमें तैनात रहेगी। वैक्सीन लगाने को लेकर प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 8531 चिकित्सक, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी
जिले में 93 निजी और 69 सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में काम कर रहे 8531 चिकित्सक, नर्स व स्वास्थ्य कर्मी हैं। उन्हें कोरोना वैक्सीन लगने से काफी राहत मिल सकेगी। पहले चरण में सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्र में तीन कमरों के टीकाकरण केंद्र तैयार किए गए हैं। पहला प्रतीक्षा कक्ष होगा, इसमें टीकाकरण कराने वाले लोगों को बैठाया जाएगा, दूसरा टीकाकरण कक्ष होगा, यहां पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इस कक्ष में एक-एक स्टाफ नर्स एवं एएनएम आदि मौजूद रहेंगे। वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति आधे घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रहेगा।

वर्जन
कुरुक्षेत्र में बनाए गए स्टेट वैक्सीन स्टोर से कड़ी सुरक्षा में कोवैक्सीन सोनीपत लाई जाएगी। 16 जनवरी से पहले 3013 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है।
- डॉ. नीरज यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed