{"_id":"604fc2c18ebc3e8c942f1137","slug":"corona-vaccination-old-man-sonipat-news-rtk6000800154","type":"story","status":"publish","title_hn":"5151 बुजुर्गों व 336 फ्रंटलाइन वर्कर्स समेत 7135 को लगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5151 बुजुर्गों व 336 फ्रंटलाइन वर्कर्स समेत 7135 को लगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के आदेश पर सोमवार को स्पेशल टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 6500 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। उसके बाद भी जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लक्ष्य को पार करते हुए 7135 लोगों को वैक्सीन लगाई।
विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल समेत 23 स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। सोमवार को 5151 बुजुर्ग लोगों ने पहली बार वैक्सीन लगवाई। साथ ही 336 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 238 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 से 59 वर्ष तक 1410 मरीजों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इस तरह सोमवार को 7135 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को सोमवार को पहली बार यह वैक्सीन लगी है, ठीक 28 दिन बाद उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
दूसरी ओर हैबीटेट क्लब में दो दिवसीय वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत पहले दिन 80 महिला-पुरुषों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान डा. मंजीत के नेतृत्व में नर्स आशा देवी के सहयोग से वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव सरोजबाला, परियोजना अधिकारी संगीता गौड़ आदि मौजूद रहे। उधर, जन सेवा जागृति मंच एवं सोनीपत नगर सुधार मंच के सहयोग से जागृति धाम सेक्टर-15 में सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया की ओर से निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। सबसे पहले जन सेवा जागृति मंच के प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा ने वैक्सीन लगवाई। शिविर में पहुंचे सभी लोगों को मास्क भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
वहीं दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया के नेतृत्व में प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत को वैक्सीन लगाकर अभियान प्रारंभ किया। इस दौरान डीआईओ डॉ. नीरज यादव, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया, डॉ. रविंद्र दहिया, रोहताश, बिजेंद्र अटकान आदि उपस्थित रहे।
--
नकलोई में 80 लोगों को वैक्सीन लगी
गांव नकलोई में सोमवार को एसएमओ डॉ. मीनाक्षी शर्मा की नेतृत्व में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा 80 लोगों को वैक्सीन भी लगाई गई। इस दौरान डा. विकास सैनी, एएनएम कमलेश व रिंकू आदि मौजूद रहे।