फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona positive, return from mumbai, health, sonipat

मुंबई से लौटा श्रमिक निकला कोरोना पॉजिटिव, 11 मरीज ठीक होकर घर लौटे

Sat, 16 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona positive, return from mumbai, health, sonipat
सोनीपत। जिले में जहां कोरोना पॉजिटिव लगातार मिल रहे हैं, वहीं मरीजों के ठीक होकर घर लौटने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। यहां शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला जो मुंबई से दो दिन पहले ही लौटा है। उसकी यहां आने पर जांच कराई गई। उसे खानपुर कलां के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है और उसके परिजनों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

वहीं जिले के लिए शनिवार राहत देने वाला रहा और 11 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। जिससे अब तक 75 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 58 मरीजों का सामान्य हालत में उपचार चल रहा है। इस तरह जिले का रिकवरी रेट भी काफी तेजी से ऊपर बढ़ रहा है जो 58 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

भिगान गांव का रहने वाला एक युवक मुंबई में काम करता है जो लॉकडाउन के बाद विशेष ट्रेन से 14 अप्रैल को यहां आया था। स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था, जिसकी शनिवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे खानपुर कलां के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है और उसके परिजनों को आइसोलेट किया गया है। जिससे उनका भी सैंपल लेकर जांच कराई जा सके। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव बढ़कर 134 हो गए है, जिनमें से एक की जांच से पहले मौत हो गई थी तो 75 ठीक हो चुके हैं। वहीं 58 का सामान्य हालत में खानपुर कलां के मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 11 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को जिले को 11 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे है। इस तरह से जिले का रिकवरी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। उनके अनुसार राजलूगढ़ी की राजबाला, टीडीआई कुंडली की राजबाला, बिलंदपुर का विकास, कुमासपुर की शैलजा, अहमदपुर का सतबीर, खुबडू की रितिका, बैंयाखुर्द का प्रदीप दहिया, ग्यासपुर का संजय, पटेल नगर की मिथलेश गुप्ता, कुंडली का विष्णु, ज्ञाननगर का शिवम ठीक हुए है। इन सभी को छुट्टी मिल गई है और यह अपने घर लौट आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed