फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona patient, funeral

मुक्तिधाम में 21 शवों का कोरोना नियमों से अंतिम संस्कार

Sat, 01 May 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
corona patient, funeral
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 स्थित शिव मुक्तिधाम में शुक्रवार को 21 शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों से किया गया। मुक्तिधाम में कोरोना संक्रमण व संदिग्ध हालत में मरने वालों के शवों का ही अंतिम संस्कार हुआ। शुक्रवार को डीसी श्यामलाल पूनिया व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने भी मुक्तिधाम का दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीसी ने कहा कि संक्रमित शवों को मुक्तिधाम तक लाने में किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

शिव मुक्तिधाम के महासचिव डॉ. डीएन मल्होत्रा ने बताया कि शुक्रवार को मुक्तिधाम में 21 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत किया गया है। अब मुक्तिधाम में कोरोना संक्रमित व संदिग्धों के शवों का ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। शवों के लगातार पहुंचने से शवों का अंतिम संस्कार सीएनजी सिस्टम के साथ ही लकड़ी से भी चिता तैयार कर उसमें किया जा रहा है। सीएमजी सिस्टम में एक शव का अंतिम संस्कार करने में दो से ढाई घंटे का समय लगता है। जिसके चलते श्मशान घाट के अंदर बने प्लेटफार्म में लकड़ी से भी शवों का अंतिम संस्कार कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीसी व प्रशासनिक टीम ने किया मुक्तिधाम का दौरा
वीरवार को डीसी श्यामलाल पूनिया व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने मुक्तिधाम का दौरा किया। इस दौरान मुक्तिधाम संस्था से जुड़े नरेंद्र भुटानी ने जानकारी दी कि सभी कोरोना मरीजों के शवों का नियमों के तहत ही दाह संस्कार किया जाता है। चिकित्सकों की उपस्थिति में ही सभी हिदायतों का पालन करवाते हुए क्रिया करवाई जाती है। इस दौरान डीसी ने पूछा कि कोरोना से पीड़ित होकर अगर किसी बच्चे की मृत्यु हो जाती है तो उसका संस्कार किस तरह किया जाता है। इस पर श्मशान घाट के अंदर वह क्षेत्र दिखाया गया जहां पर बच्चों का दाह संस्कार किया जाता है। डीसी ने कहा कि मुक्तिधाम में दाह संस्कार के कार्य में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। किसी तरह की आवश्यकता होने पर पर उनके संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने नागरिक अस्पताल में शवगृह का भी निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोविड-19 के मरीजों के शवों को रखने और प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही कहा कि शवों के श्मशान घाट तक पहुंचाने में लापरवाही व कोताही को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां के लोगों के शवों का हुआ अंतिम संस्कार
-मॉडल टाउन, सोनीपत
-समालखा, पानीपत
-वाजीदपुर सबौली
-सेक्टर-15, सोनीपत
-रोहतक रोड, सोनीपत
-इंडियन कालोनी, सोनीपत
-टिकरी खुर्द, नरेला दिल्ली
-सहजादपुर
-वार्ड-24, सोनीपत
-वेस्ट रामनगर, सोनीपत
-बीसवांमील, सोनीपत
-मॉडल टाउन, सोनीपत
-सेक्टर-15, सोनीपत
-हेम नगर, सोनीपत
-मालवीय नगर, साउथ दिल्ली
-सराय औरंगाबाद, झज्जर
-हेम नगर, सोनीपत
-लुहारी टिब्बा, सोनीपत
-मोहन पार्क, ईस्ट दिल्ली
-सेक्टर-15, सोनीपत
-सनसाइन काउंटी, कुंडली सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed