फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, not found any case

10 माह बाद पहली बार कोरोना का केस नहीं मिला, 13 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिली

Sun, 24 Jan 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
corona, not found any case
सोनीपत। जिले में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। सोनीपत जिले में 10 माह बाद पहली बार कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। इसके साथ ही 13 कोरोना मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिली है। जिले में शनिवार को 850 लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल लिए गए थे, लेकिन उनमें से किसी व्यक्ति को कोरोना पुष्टि नहीं हो सकी। अब तक जिले में कुल 14934 कोरोना के मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का पहला मामला 21 मार्च को आया था। इसके बाद से हर रोज कोरोना के नए केस मिल रहे थे। इसके चलते अब तक 14934 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14803 स्वस्थ हुए हैं। साथ ही कोरोना से 84 लोगों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल जिले में 47 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले काफी दिनों से कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही थी, लेकिन अब 10 महीने बाद शनिवार को पहली बार कोरोना को कोई नया केस नहीं आया है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोरोना को लेकर जिले में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। यही कारण है कि केस लगातार कम हो रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को अब भी कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सभी नियमों का पहले की तरह पालन करें, क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

147 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई
महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां व नागरिक अस्पताल में शनिवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। मेडिकल कॉलेज व नागरिक अस्पताल में 147 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से 150 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को शनिवार को यह वैक्सीन लगी है, ठीक 28 दिन बाद उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed