फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona is not stopping: 143 newly infected including general hospital doctor

नहीं थम रहा कोरोना : सामान्य अस्पताल के चिकित्सक समेत 143 नए संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corona is not stopping: 143 newly infected including general hospital doctor
अटेरना में विद्यार्थियों को वैक्सीन लगवाते करनी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक चौहान। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। लगातार चार दिन से जिले में कोरोना के 100 से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। जिले में शनिवार को नागरिक अस्पताल के चिकित्सक समेत 143 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 हजार 183 हो गई है। अब जिले में सक्रिय केस बढ़कर 619 हो गए हैं। साथ ही 11 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 47 हजार 309 मरीज ठीक हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि सामान्य अस्पताल में 47 वर्षीय चिकित्सक संक्रमित मिले हैं। साथ ही ओपी जिंदल विवि में तीन, एसआरएम विवि में दो व अशोका विवि में तीन स्टाफ कर्मी संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पुराने औद्योगिक क्षेत्र में निजी अस्पताल के 50 वर्षीय संचालक व उसके परिवार की 48 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। इसके अलावा गोहाना शहर के चार, सेक्टर-12 में एक ही परिवार के बुजुर्ग समेत तीन सदस्य व 47 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 2050 लोगों के सैंपल लिए
शनिवार को 2050 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें 1714 आरटी पीसीआर और 336 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शनिवार को ही प्राप्त हो गई थी। इनमें से 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1425 रिपोर्ट भी प्राप्त हुई। इसमें से 98 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रैपिड एंटीजन टेस्ट की संक्रमण दर 13.39 और आरटीपीसीआर की संक्रमण दर शनिवार को 6.88 प्रतिशत रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय केस की संख्या 619 हुई
जिले में 11 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 619 हो गई है। अब तक कोरोना के 48 हजार 183 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 47 हजार 309 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 255 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed