{"_id":"61e060f16506bd5ca22711d9","slug":"corona-became-horrific-420-infected-including-16-residents-of-jindal-city-sonipat-news-rtk6356387186","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयावह हुआ कोरोना : जिंदल सिटी के 16 रेजिडेंट समेत 420 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयावह हुआ कोरोना : जिंदल सिटी के 16 रेजिडेंट समेत 420 संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराती नेत्र रोग विशेषज्ञ। संवाद
- फोटो : Sonipat
कोरोना संक्रमण अब भयावह तरीके से फैलने लगा है। वीरवार को कोरोना के 420 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। शहर की जिंदल सिटी में सबसे ज्यादा 16 लोग व ओपी जिंदल ग्लोबल विवि में 9 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सात माह बाद एक ही दिन में 400 से ज्यादा नए संक्रमित मिलने से वीरवार को संक्रमण दर 21.79 हो गई है। इससे पहले 18 मई 2021 को जिले में 491 नए संक्रमित मिले थे। वीरवार को 210 मरीजों ने कोरोना को हराया है। अब सक्रिय केस 1304 हो गए हैं। जिले में ओमिक्रॉन की दस्तक का भी पता लगा है। अब तक 6 केस मिल चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग को अब प्राप्त हुई रिपोर्ट से पता लगा कि सभी मरीज ठीक हो चुके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि जिले में वीरवार को सबसे ज्यादा जिंदल सिटी में 16 लोग संक्रमित मिले हैं। साथ ही ओपी जिंदल ग्लोबल विवि में 9 कर्मचारी, जिला कोर्ट में तीन, लघु सचिवालय में तीन, अशोका यूनिवर्सिटी में तीन व आईआईटी एक्सटेंशन राई में दो कर्मचारी व रोहणा स्कूल में दो शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। मुरथल गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 13 लोग, कुंडली में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। सेक्टर-15 में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत वीरवार को कुल 420 लोग संक्रमित मिले हैं। लगातार बढ़ रहे सक्रिय केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।
कोरोना के नए संक्रमित मिलने से रोजाना बिगड़ रहे हालात
कोरोना संक्रमण को लेकर दिन-प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अक्तूबर से लेकर 26 दिसंबर तक कोरोना के इक्का-दुक्का मरीज मिल रहे थे। पांच जनवरी को कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार व 10 जनवरी को आंकड़ा 300 के पार पहुंचा था। वीरवार को 420 नए संक्रमित मिलने के साथ कुल आंकड़ा 49 हजार 505 तक पहुंच गया है। इससे पहले 18 मई 2021 को जिले में 491 नए संक्रमित मिले थे। 210 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 1304 हो गई है। अब तक 47 हजार 946 मरीज ठीक हो चुुके हैं।
विज्ञापन
1836 लोगों के सैंपल लिए गए
वीरवार को 1836 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें 1491 आरटीपीसीआर और 338 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट वीरवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई और इनमें से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसकी संक्रमण दर 5.92 प्रतिशत रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1836 रिपोर्ट भी प्राप्त हुई। इनमें से 400 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 21.79 प्रतिशत रही।
अब तक 255 लोगों की मौत हो चुकी
कोरोना के कारण अब तक 255 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना की जांच कराएं।
एक ही परिवार के 4 सदस्यों में मिला था ओमिक्रॉन
ओमिक्रॉन भी जिले में दस्तक दे चुका है। राहत की बात यह है कि जिन लोगों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है, वह अब ठीक हो चुके हैं। एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत जिले में कुल 6 मरीजों में ओमिक्रॉन पाया गया है। इन मरीजों का सैंपल 28 व 29 दिसंबर को लिया गया था, जिसके बाद से उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया था। ओमिक्रॉन का अंदेशा होने पर सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट अब आई है। रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है।