फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona became fatal: one died for the third consecutive day, 69 new infected were found

जानलेवा हुआ कोरोना : लगातार तीसरे दिन एक की मौत, 69 नए संक्रमित मिले

Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona became fatal: one died for the third consecutive day, 69 new infected were found
सोनीपत। कोरोना संक्रमण लगातार जानलेवा बना हुआ है। तीसरे दिन भी कोरोना संक्रमित की जान जाने की पुष्टि हुई है। देवीपुरा गोहाना के 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 268 हो गई है। वहीं रविवार को दो साल की बच्ची समेत कोरोना के 69 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 17.16 फीसदी रही। राहत की बात यह है कि 191 मरीज ठीक हुए हैं। जिससे सक्रिय मरीज घटकर 653 रह गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि चार मरला में 2 साल की बच्ची, कटवाल में 12 साल का बच्चा, जुआं में 75 साल की बुजुर्ग समेत दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गोहाना में दो, सोनीपत बस अड्डे के पास चार, बहालगढ़ में दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सोनीपत में 69 साल की बुजुर्ग, मैक्स हाईट में 79 साल के वृद्ध, खेड़ी मनाजात व मलिकपुर में 68-68 साल के दो बुजुर्ग, इंदिरा कॉलोनी में 75 साल की बुजुर्ग, मोहाना में 70 साल का बुजुर्ग, कैलाना में 78 साल का बुजुर्ग, सेक्टर-14 में 70 साल की बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की संक्रमण दर में बढ़कर 17.16 हुई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिलेभर में 559 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 516 आरटीपीसीआर और 43 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रेपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट रविवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 402 रिपोर्ट रविवार को प्राप्त की गई। इसमें से 69 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस टेस्ट की एक दिन पहले आई संक्रमण दर 15.34 थी जो रविवार को 17.16 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपुरा के व्यक्ति की हुई मौत
रविवार को लगातार तीसरे दिन एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। देवीपुरा गोहाना के रहने वाले 37 वर्षीय व्यक्ति को 26 जनवरी को छाती में दर्द हुआ और सांस लेने में परेशानी हुई थी। 27 जनवरी को उसे बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती कराया गया था। उसका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था, सैंपल की रिपोर्ट 29 जनवरी को पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद युवक की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। 3 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी। शव का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के तहत किया गया था।
तीसरी लहर में जा चुकी 14 की जान
कोरोना की तीसरी लहर भी जानलेवा बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक तीसरी लहर में 14 लोगों की जान जा चुकी है। तीसरी लहर में पहली मौत 5 जनवरी को हुई थी। उसके बाद अब तक 14 लोग दम तोड़ चुके हैं। जिले में तीनों लहर में अब तक 268 लोग जान गंवा चुके हैं।

कृपाल आश्रम में 171 लोगों को लगाई वैक्सीन
कृपाल नगर स्थित कृपाल आश्रम में सावन कृपाल रूहानी मिशन की तरफ से कैंप लगाया गया। इसमें उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव व डॉ. तरुण यादव ने निरीक्षण किया। शिविर में 171 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन की डोज लगाने में स्वास्थ्यकर्मी रीना व मीना ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान आश्रम के प्रधान सुंदर लाल गुप्ता, ईश्वर लाल, संत राम, आजाद सिंह, वीरभान गुप्ता, रमेश, ओमप्रकाश, डॉ. प्रदीप, मनीष, विकास, अनमोल, गगन, किरण, राज बाला, निर्मल, नव्या, सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed