फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona became fatal: Elderly businessman died, 246 found infected

जानलेवा हुअा कोरोना : बुजुर्ग व्यापारी की गई जान, 246 संक्रमित मिले

Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona became fatal: Elderly businessman died, 246 found infected
आईटीबीपी कैंप सबौली में शिविर के दौरान जवान को बूस्टर डोज लगातीं एएनएम। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने के बाद मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी कोरोना से बुजुर्ग व्यापारी की मौत होने की पुष्टि हुई है। गोहाना के विष्णु नगर के 66 वर्षीय व्यापारी की मौत के बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 263 हो गई है। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 246 संक्रमित मरीज मिले हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 20.29 फीसदी रही। राहत की बात यह है कि 560 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 55 हजार 566 हो गया है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 54 हजार 695 हो गई है।
विज्ञापन

नौ माह व तीन साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि गोहाना शहर में नौ माह व तीन साल की बच्ची समेत 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गन्नौर में चार, थाना शहर में 19 वर्षीय युवक, सदर थाने में 19 व 18 वर्षीय दो युवक, मुरथल में सात माह की बच्ची व उसकी मां समेत छह लोग, अशोका यूनिवर्सिटी में चार लोग, सैदपुर में तीन लोग, फिरोजपुर बांगर में चार व ओमैक्स सिटी में 33 वर्षीय युवक व 39 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की संक्रमण दर में भी राहत, 20.29 फीसदी रही
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिलेभर में 1246 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 950 आरटीपीसीआर और 296 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शुक्रवार को ही प्राप्त हो गई थी। इनमें से 8 लोग पॉजिटिव मिले हैं और सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.70 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 1173 रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त की गई। इनमें से 238 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 20.29 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती था बुजुर्ग
गोहाना के विष्णु नगर के रहने वाले 66 वर्षीय व्यापारी की वर्ष 2016 में हार्ट सर्जरी हुई थी। 23 जनवरी को बुजुर्ग को बुखार हुआ था। 25 जनवरी को उन्हें पेट में दर्द हुआ तो परिजन गोहाना के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर कोरोना टेस्ट और छाती का एक्स-रे किया गया। रात को इनका ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया। उन्हें पहले गोहाना के निजी अस्पताल में, फिर गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर 26 जनवरी की सुबह उनकी मौत हो गई थी। इसी दौरान उनकी रिपोर्ट आ गई, जिसमें कोरोना की पुष्टि की गई थी। उन्होंने 10 जनवरी को कोवाक्सिन की पहली डोज लगवाई थी। कोरोना नियमों के साथ उनके शव का संस्कार किया गया।
20 लाख 98 हजार 975 को लग चुकी डोज
डीसी ललित सिवाच ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 62 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अब तक 20 लाख 98 हजार 975 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 12 लाख 38 हजार 598 लोगों को केवल एक डोज ही लगी है। वहीं 8 लाख 55 हजार 780 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 4597 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।

सक्रिय केस की संख्या घटकर 1608 हुई
कोरोना से 560 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 1608 हो गई है। कोरोना के कारण अब तक 263 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed