फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, 145 positive cases found, three dead

44 दिन बाद 150 से नीचे पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, तीन लोगों की मौत

Mon, 24 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
corona, 145 positive cases found, three dead
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम रहे हैं तो इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें गांव गढ़वाल की 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला, रूखी के 38 वर्षीय युवक व कुंडली के 89 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 223 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 145 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 11 अप्रैल से लगातार 150 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल रहे थे। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 46493 तक पहुंच गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमित से दो गुना ज्यादा 415 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 4253 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2017 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 7.62 प्रतिशत संक्रमित मिले है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे है। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखे तो सामाजिक दूरी बनाकर रखे। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले में कोविड टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। जिले में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे है। सभी गांवों में भी कोविड टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed