फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Coordinated efforts by all departments for child protection are the need of the hour.

Sonipat News: बाल संरक्षण के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास समय की आवश्यकता

Sat, 04 Jul 2026 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
Coordinated efforts by all departments for child protection are the need of the hour.
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबो​धित करते मु
सोनीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय में बाल संरक्षण कानून, विभागीय समन्वय, विभिन्न हितधारकों की भूमिका, उत्तरदायित्व विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संयोजन जिला सहायक परियोजना समन्वयक डॉ. अत्तर सिंह ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) कृष्णा खत्री ने विद्यालयों की भूमिका, बाल सुरक्षा, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, अनिवार्य शिक्षा, शिक्षा विभाग की ओर से अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) डॉ. ऋतु गिल ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रणाली, विभिन्न बाल संरक्षण योजनाओं, बच्चों के सर्वोत्तम हित, विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राज सिंह सांगवान ने कहा कि बाल संरक्षण केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है और प्रभावी समन्वय से ही बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
इस दौरान जिला सहायक परियोजना समन्वयक अमित भनवाला, सागर, सुनीता देवी, बबीता शर्मा, राममन्ना, साहिल घनघस, प्रेमलता सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed