फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cooperation of political parties is necessary in making the voter list error free

Sonipat News: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी

Wed, 20 Dec 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cooperation of political parties is necessary in making the voter list error free
फोटो 45. सोनीपत के गन्नौर लघु सचिवालय में ईवीएम के बारे में जानकारी लेते विभिन्न राजनीतिक प्रति
गन्नौर। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए एसडीएम कार्यालय में ईवीएम से डेमो मतदान किया गया। डेमो मतदान में विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्हें ईवीएम की सत्यता के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे डेमो मतदान कराया गया है। सभी ने अपने मत का प्रयोग कर पर्ची प्राप्त की। जो बिलकुल सत्यता और सही पाई गई। इस दौरान एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने सभी राजनीतिक प्रतिनिधियों से वंचित रहे लोगों की वोट बनवाने में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, कांग्रेस नेता पूर्व नपाध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा, आप ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र चिरस्मी, इनेलो हलकाध्यक्ष बिजेंद्र रापरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मतदाता सूची में खामियां होने की दी शिकायत

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के समक्ष मतदाता सूची में काफी खामियां होने की शिकायत भी दी। उन्होंने बताया कि कई बूथों पर उस बूथ से संबंधित क्षेत्र की वोट न होकर दूसरे बूथों की वोट शामिल कर दी गई हैं। कई बूथों पर दूसरे वार्डों की वोट शिफ्ट कर दी गई हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची के अनुसार सभी वार्डों की वोटों को ठीक करवाने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें मतदाता सूची को दुरूस्त करवाने का आश्वासन दिया है।

फोटो 45. सोनीपत के गन्नौर लघु सचिवालय में ईवीएम के बारे में जानकारी लेते विभिन्न राजनीतिक प्रति

फोटो 45. सोनीपत के गन्नौर लघु सचिवालय में ईवीएम के बारे में जानकारी लेते विभिन्न राजनीतिक प्रति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed