{"_id":"6a3949942f9b1265860ea79a","slug":"cooperate-in-making-voter-list-error-free-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1014-155846-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में करें सहयोग : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में करें सहयोग : एसडीएम
Mon, 22 Jun 2026 08:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। बरोदा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) अंकित कुमार ने अधिकारियों, बीएलओ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और हरियाणा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
एसडीएम ने बताया कि अभियान के तहत एसआईआर फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। सभी संबंधित अधिकारियों और प्रतिनिधियों को समय पर फॉर्म भरवाकर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध करवाएं और अपने मतदाता विवरणों का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिकों के सहयोग से ही पूर्ण रूप से शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जा सकती है।
साथ ही अधिकारियों को मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने और समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।