फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   convict commits suicide by hanging himself in jail in Sonipat

Sonipat: कारागार में दुष्कर्म के दोषी ने फंदा लगाकर दी जान, बाथरूम के अंदर खिड़की पर परने से लटका

Thu, 04 Apr 2024 12:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 Apr 2024 12:54 PM IST
सार

सोनीपत में कारागार में दुष्कर्म के दोषी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक ने बाथरूम के अंदर खिड़की पर परना से फंदा बनाया था। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को अदालत ने मुरथल थाना के दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया था।

विज्ञापन
convict commits suicide by hanging himself in jail in Sonipat
सोनीपत जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत जिला कारागार के बाथरूम में नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी ने परना (गमछा) से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे फंदे पर लटका देख मामले से कारागार प्रशासन को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। अस्पताल में न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब सवा सात बजे जिला कारागार में बंद नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी गांव शेखपुरा निवासी अनूप उर्फ उत्तम ने बाथरूम में फंदा लगा लिया। जब अन्य बंदी बाथरूम में पहुंचे तो खिड़की में परना के सहारे फंदा पर लटका पाया। जिस पर उन्होंने कारागार प्रशासन को सूचित किया। कारागार प्रशासन ने सिटी थाना की कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी औपचारिकता पूरी कर शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


12 दिसंबर, 2022 को दर्ज हुआ था मुकदमा
अनूप दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में बंद था। उसके खिलाफ 12 दिसंबर, 2022 को एक महिला ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। जिसमें अनूप को 8 जनवरी, 2023 को मुरथल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी का मामला कोर्ट में सुनवाई को लाया था। मृतक के ताऊ के बेटे अमित ने बताया कि अदालत ने 1 अप्रैल को उसके भाई को दोषी करार दिया था। उसे पहले 2 अप्रैल को सजा सुनाई जानी थी। 2 अप्रैल को उसे सजा सुनाने के लिए 4 अप्रैल की तारीख दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकार के अनुसार
कारागार में बंदी ने बाथरूम के अंदर खिड़की पर फंदा लगा लिया है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed