फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contracted sanitation workers demanded outstanding arrears

Sonipat News: संविदा सफाई कर्मियों ने मांगा बकाया एरियर

Sun, 30 Mar 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Contracted sanitation workers demanded outstanding arrears
फोटो 02: सोनीपत में सेक्टर-14 स्थित विधायक नि​खिल मदान के कार्यालय पर धरना देते संविदा सफाई कर्
सोनीपत। सीआईटीयू से संबंधित शहरी ठेका सफाई कर्मियों का धरना सेक्टर-14 स्थित विधायक कार्यालय के बाहर छठे दिन भी जारी रहा। प्रधान अजय कुमार ने बताया कि कुछ ठेका कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। संविदा कर्मचारी बकाया करोड़ों रुपये के एरियर को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उन्हें न समय पर सफाई करने के लिए औजार दिए जा रहे हैं और न समय पर वेतन दिया जाता है। 12 महीने से लगातार तत्कालीन मेयर निखिल मदान के संज्ञान में मामला था, जिससे मजबूरन हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। विधायक निखिल मदान ने भी उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। सीटू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, आंगनबाड़ी वर्कर एसोसिएशन की जिला सचिव सोना ने भी संबाेधित किया। इस दौरान दीपक, विजय, अजय, सन्नी, राहुल, रणजीत, रविंद्र, अमित टांक, देवराज टांक, सुमित, अमित भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed