फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contracted employees of cooperative bank demand permanent employment

Sonipat News: सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मियों ने की स्थायी रोजगार की मांग

Thu, 18 Jan 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Contracted employees of cooperative bank demand permanent employment
साेनीपत। सहकारी बैंकों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों ने मांगों को लेकर रोष जताया। लघु सचिवालय में पहुंचने पर उन्होंने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप था कि वह दो बार अतिरिक्त मुख्य सचिव और कई बार हरको बैंक के महानिदेशक से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ के प्रधान विरेंद्र राणा ने बताया कि जिले के सहकारी बैंकों में अनुबंधित कर्मचारियों को कार्य करते काफी समय हो चुका है, लेकिन उनका रोजगार स्थायी नहीं है। महंगाई के इस दौरान में उन्हें वेतन भी नाम मात्र दिया जाता है। कहा कि सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए व अन्य विभागाें की तरह जीवन बीमा पॉलिसी की सुविधा दी जाए। कोरोना काल के समय मौत का शिकार हुए कर्मियों के परिजनों को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जानी चाहिए। साथ ही शस्त्र भत्ता, नकदी भत्ता व विभाग में अनुभव के अनुसार पदोन्नति का प्रावधान किया जाए। इस दौरान उप प्रधान पवन मलिक, खजांची प्रवीन छिक्कारा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed