फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract workers' strike continues over salary, procession taken out in the city

Sonipat News: वेतन को लेकर संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर में निकाला जुलूस

Sun, 19 Jan 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Contract workers' strike continues over salary, procession taken out in the city
फोटो 01: सोनीपत शहर में जुलूस निकालते नगर निगम क्षेत्र के संविदा सफाई कर्मी। संवाद
सोनीपत। वेतन की मांग को लेकर संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। निगम क्षेत्र में सफाई कर्मी चार दिन से हड़ताल पर हैं। सफाई न होने के कारण शहर की व्यवस्था चरमराने लगी है। संविदा सफाई कर्मी शनिवार को निगम पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने नगर निगम कार्यालय से गीता भवन चौक, बस अड्डा होते हुए वापस कार्यालय तक जुलूस निकाला और सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक, प्रवीन बोहत, रविंद्र, सुनील का आरोप है कि सफाई का टेंडर खत्म होने के बाद उन्हें सूचना तक नहीं दी थी। पश्चिमी क्षेत्र के साथ पूर्वी क्षेत्र में भी 27 अगस्त 2024 को टेंडर खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ से उनसे काम लिया गया। काम के बदले उन्हें वेतन जारी नहीं किया है। अब नवंबर व दिसंबर का वेतन बकाया है। निगम प्रशासन से बार-बार शिकायत करनी पड़ रही है, लेकिन प्रशासन उनकी मांग पर संज्ञान नहीं ले रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई, इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। सफाई का टेंडर न होने की वजह से संविदा कर्मियों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने संविदा कर्मियों को पे-रोल पर लेने की मांग की। मांग को पूरा नहीं करने पर काम छोड़कर घर-घर कूड़ा उठान भी बंद करने की बात कही। इस दौरान मुकेश कर्मा, विजय तोमर, रवींद्र, युधिष्ठिर, अनिल, बलजीत, रितेश, अंकुश, राहुल, माया, पिंकी, उषा, अंजू, मंजू, रीना, रेनू, आरती, पूनम, राधा मौजूद रहे।
विज्ञापन

180 टन रोजाना कूड़े के उठान का दावा
नगर निगम की ओर से रोजाना 180 टन कूड़े का उठान करने का दावा किया जा रहा है। शनिवार को वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, व 13 को छोड़ किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हो सकी। इससे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी होने लगी है। सरकार ने घर-घर कूड़ा एकत्रित करने व कूड़े का उठान करने का ठेका दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed