फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract sanitation workers went on strike due to non-payment of salaries.

Sonipat News: वेतन न मिलने पर संविदा सफाई कर्मचारी ने रखी हड़ताल

Thu, 11 Dec 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Contract sanitation workers went on strike due to non-payment of salaries.
फोटो 35: सोनीपत के खरखौदा में नपा चेयरमैन हीरालाल को अपनी व्यथा सुनाते संविदा सफाई कर्मचारी। स्
खरखौदा। नगर पालिका क्षेत्र में संविदा सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण हड़ताल रखी। पालिका चेयरमैन से मुलाकात कर वेतन देने की मांग की गई। शहर में मंगलवार को सफाई व्यवस्था चरमराई रही।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वह पूरे महीने शहर की सफाई करते हैं फिर भी उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जाता। ठेकेदार को वेतन देने की बात कहते हैं तो जवाब मिलता है की नगर पालिका से पेमेंट नहीं आई है पैसे आएंगे तो आप लोगों को मिल जाएंगे। पिछले महीने का अभी तक वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई व घर का खर्च नहीं चल पाता है। जब तक वेतन नहीं दिया जाएगा वह काम पर नहीं लौटेंगे। चेयरमैन हीरालाल का कहना है कि कर्मचारियों को वेतन देने की कभी मनाई नहीं की गई। परंतु कई बार कर्मचारी मनमानी ढंग से काम करते हैं व उनकी संख्या पूरी नहीं होती जितने कर्मचारियों का ठेका दिया गया है। वेतन संबंधी समस्या का सचिव व अन्य कर्मचारियों से बात करके समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed