फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract cleaning workers took out a procession by keeping the strike

Sonipat News: हड़ताल रखकर ठेका सफाई कर्मियों ने जुलूस निकाला

Wed, 17 May 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Contract cleaning workers took out a procession by keeping the strike
फोटो 09. जुलूस से पहले पंचायत भवन से ठेका सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे विधायक सुरेंद्र पंवार,
सोनीपत। शहरी ठेका सफाई कर्मचारियों ने मांगों के लिए मंगलवार को हड़ताल रखी। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कार्यालय तक जुलूस निकाला। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से शहर के सभी सेक्टरों व पांच वार्डों में सफाई नहीं की गई। वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, 13 में सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। सड़कों पर दिनभर जगह-जगह कूड़ा बिखरा रहा। कर्मचारियों के प्रदर्शन का नेतृत्व सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने जब से ठेका प्रथा शुरू की है, तब से कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। बार-बार मांग करने के बावजूद समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अजय टांक, सचिव मुकेश, सहसचिव नवीन, उपप्रधान बलजीत व अनिल कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जिससे अधिकतर कर्मचारियों के बच्चों का दाखिला नहीं हो पाया है। उनकी मांग है कि ठेका सफाई कर्मचारियों को निगम के रोल पर लिया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए। सफाई कर्मचारियों को ईएसआई व पीएफ का लाभ दिया जाए। वेतन का भुगतान हर माह की 7 तारीख से पहले किया जाए। कुंडली नगरपालिका से निकाले गए कर्मियों को वापस काम पर लिया जाए। ठेकेदार की तरफ से सफाई के लिए कर्मियों को औजार मुहैया करवाए जाएं। इससे पहले कर्मचारियों ने 2 मई को भी शहर में जुलूस निकाला था। उस समय विधायक सुरेंद्र पंवार को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके अलावा सांसद रमेश कौशिक व विधायक मोहनलाल बड़ौली की अनुपस्थिति में उनके आवास पर भी ज्ञापन सौंपे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का एक सप्ताह का अल्टीमेटम, धरने पर बैठेंगे विधायक
इससे पहले पंचायत भवन में विधायक सुरेंद्र पंवार ठेका सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर के सफाई कर्मचारियों की मांगों को प्रशासन की ओर से एक सप्ताह में पूरा किया जाए। यदि एक सप्ताह में सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठेंगे। विधायक को कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा, जिसकी वजह से परिवार का पोषण करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें न तो ईएसआई कार्ड मिला है, उन्हें यह भी नहीं पता कि जो पैसा काटा जा रहा है वह किस मद में जमा हो रहा है। वह ईएसआई की सुविधा से वंचित है। पीएफ का यूनिक कोड भी पता नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें गुमराह किया जाता है।

विधायक ने कहा कि कर्मचारियों का हक नहीं छीनने दिया जाएगा। इस दौरान डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, पार्षद बिजेंद्र मलिक, पार्षद नीतू दहिया, भारत, दीपक बोहत आदि मौजूद रहे।

फोटो 09. जुलूस से पहले पंचायत भवन से ठेका सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे विधायक सुरेंद्र पंवार,

फोटो 09. जुलूस से पहले पंचायत भवन से ठेका सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे विधायक सुरेंद्र पंवार,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed