फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract cleaning workers also on strike from today

Sonipat News: संविदा सफाई कर्मचारी भी आज से हड़ताल पर

Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Contract cleaning workers also on strike from today
फोटो 08 : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में वेतन की मांग को लेकर नारेबाजी करते संविदा सफाई कर्मी। सं - फोटो : स्रोत, संगठन।
सोनीपत। संविदा सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने निगमायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कर्मियों के बीच आकर तीन माह का बकाया वेतन जल्द दिलवाने का आश्वासन दिया। निगमायुक्त की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला तो कर्मचारियों ने मंगलवार को सफाई कार्य बंद कर हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच संबंधित मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ सहयोग बलि सेना यूनियन के बैनर तले सफाईकर्मी एकत्रित हुए। इससे पहले कर्मचारियों ने 25 अप्रैल को सेक्टर-15 में एजेंसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि निगम प्रशासन व ठेकेदार जानबूझकर उनको वेतन जारी नहीं कर रहे हैं। बार-बार आश्वासन देकर बहकाया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में निगम प्रशासन की ओर से उन्हें हड़ताल के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मियों का वेतन खातों में नहीं डाला तो मंगलवार से नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य बंद कर दिया जाएगा। शहर में कूड़े के ढेर लगने पर लोगों को परेशानी हो सकती है। जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

इस दौरान अनिल, मुकेश कर्मा, रविंद्र, युधिष्ठिर, विजय तोमर, माया, ऊषा, अंजू, मंजू, प्रमिला, विजय, अमित बोहत, प्रवीण, सुनील, राहुल, राकेश समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed