फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Continuing initiatives to curb crime: ADGP

अपराध पर अंकुश लगाने की लगातार हो रही पहल : एडीजीपी

Sat, 12 Feb 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Continuing initiatives to curb crime: ADGP
कुमासपुर के पास नए बहालगढ़ थाने का शुभारंभ करते एडीजीपी संदीप खिरवार व एसएसपी राहुल शर्मा। संवा? - फोटो : Sonipat
एडीजीपी एवं आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार ने कहा कि अपराध पर अंकुश को लेकर पुलिस लगातार बेहतर पहल कर रही है। इसी का नतीजा है कि जीटी रोड को जाम मुक्त करने व अपराध पर अंकुश के लिए बहालगढ़ थाना बनाया गया है। पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही इससे राई व मुरथल थाना क्षेत्र को कम किया गया है। इससे लोगों को पुलिस की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को कुमासपुर के पास ट्रैफिक थाना परिसर में बहालगढ़ थाने का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नया थाना संचालित होने से स्टाफ बढ़ने के साथ ही लोगों को थाने में जाने के लिए दूर तक नहीं चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। इंस्पेक्टर ऋषिकांत बहालगढ़ थाना के पहले प्रभारी बने हैं। बहालगढ़ थाने को 50 कर्मचारियों का स्टाफ मिला है। अब तक यमुना से सटे गांवों के लोगों को राई थाने में आना पड़ता था। उन्हें कुमासपुर के पास नया थाना मिल गया है। बहालगढ़ पुलिस थाने में प्रबंधक कक्ष, मुंशी कक्ष, अनुसंधान कक्ष, बैरिक, लॉकअप, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर एसएसपी राहुल शर्मा, एएसपी उपासना, निकिता खट्टर, दिप्ती गर्ग, डीएसपी विपिन कादियान, जोगेंद्र सिंह राठी, सतीश गौतम, हंसराज, विरेंद्र सिंह व सुरक्षा शाखा प्रभारी राजसिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

हाईवे को जाम व अपराध से मुक्ति प्राथमिकता
एडीजीपी संदीप खिरवार ने कहा कि हाईवे को जाम से मुक्ति दिलाने व अपराध पर अंकुश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बहालगढ़ थाना बनने के बाद हाईवे पर छह थाने व ट्रैफिक थाने हो गए हैं। अब हाईवे पर कुंडली, राई, बहालगढ़, मुरथल, बड़ी व गन्नौर थाना होने से अपराधियों पर शिकंजा कसने में मदद मिल रही है। साथ ही जिले में हाईवे की संख्या बढ़ने के चलते सभी पर सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। जिले को 26 डायल-112 की गाड़ी मिली है। जिससे लोगों की मदद को पुलिस तुरंत उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राई व मुरथल क्षेत्र के ये गांव बहालगढ़ थाने में जुड़ेंगे
राई व मुरथल थाने के 23 गांव व कॉलोनी अब बहालगढ़ थाना क्षेत्र में जोड़ी गई हैं। इनमें राई थाने का गांव बड़ौली, बसौदी, पलड़ा, पलड़ी खुर्द, गढ़ मिरकपुर, जाजल, मुकीनपुर, दीपालपुर, खेवड़ा, जोशी चौहान, बहालगढ़, जाट जोशी, लिवासपुर, पलड़ी कलां, इंद्रा कॉलोनी बहालगढ़, भट्ठा कॉलोनी बहालगढ़ शामिल हैं। वहीं मुरथल थाना क्षेत्र से गांव कुमासपुर, किशोरा, देवीलाल पार्क, यातायात थाना, पार्श्वनाथ सिटी, एलडिको सिटी व ओमैक्स सिटी अब बहालगढ़ थाना क्षेत्र का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed