फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contaminated water is being supplied to Gohana city and its surrounding areas.

Sonipat News: गोहाना शहर और आसपास सप्लाई हो रहा दूषित पानी

Fri, 09 Jan 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water is being supplied to Gohana city and its surrounding areas.
गोहाना के ठसका रोड पर पाइपलाइन लीक होने की वजह से जमा पानी। -संवाद
गोहाना। शहर और आसपास के कई गांवों के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इसकी वजह पीने के पानी की लाइनों के जगह-जगह लीक होना है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं पानी की बर्बादी हो रही है। ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत की जाती है तो उसको दूर भी कर दिया जाता। लोगोें का कहना है कि एक जगह समस्या दूर होने के बाद कहीं न कहीं दूसरी समस्या खड़ी हो जाती है। इसकी वजह पेयजल की लाइनों का जर्जर हो जाना है।
विज्ञापन

सप्लाई आते ही रास्ते पर भर जाता है पानी
महम रोड से ठसका रोड को जोड़ने वाले रास्ते पर पिछले एक महीने से पेयजल की लाइन लीक है। रोज जब पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है तो रिसाव की वजह से रास्ते पर पानी भर जाता है। अगले दिन यह ताजा सप्लाई के साथ मिक्स होकर लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। रेलवे फाटक से ठसका की तरफ लगभग आधा किलोमीटर चलने के बाद रोड के साथ ही लाइन लीक है।
विज्ञापन

महिला और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के पास भी दो जगह लाइन लीक
विष्णु नगर में मुंडलाना खंड के महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय के पास भी पेयजल की लाइन दो जगह से लीक है। सप्लाई के वक्त पानी इंटरलॉक टाइलों से पानी बाहर आ सीवर लाइन में बहने लगता है। इससे पहले दिन का जमा गंदा पानी सप्लाई में मिक्स हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शामड़ी में भी लाइन कई जगह लीक
गांव शामड़ी के बुरान पाने में पेयजल की लाइन कई जगह से लीक है। सरपंच बलकेश ने बताया कि कुछ हिस्से में नई लाइन बिछाई गई है। जर्जर हो चुकी कुछ हिस्से की पुरानी लाइन जगह-जगह से लीक है। सरपंच ने नई लाइन बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed