{"_id":"6859ab73a4d82acde20b2428","slug":"contaminated-water-filled-on-big-road-no-drainage-is-taking-place-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138452-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बड़ी रोड पर भरा दूषित पानी, नहीं हो रही निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बड़ी रोड पर भरा दूषित पानी, नहीं हो रही निकासी
Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के गन्नौर में बड़ी रोड पर भरा दूषित पानी। संवाद
गन्नौर। बड़ी रोड पर नालियों का दूषित पानी भरने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला नहीं होने और सीवर की निकासी व्यवस्था जाम होने के कारण दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वालों को आ रही है।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र, सतबीर, विरेंद्र और विकास ने बताया कि पानी के जमाव से मच्छरों की भरमार हो गई है, जिससे रात को सोना भी मुश्किल हो गया है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है और लोगों का अपने घरों तक आना-जाना भी मुश्किल हो जाता है।
मैं कई बार नगरपालिका के अध्यक्ष और सचिव को इस संबंध में लिखित शिकायत दे चुका हूं। अधिकारियों ने मौके पर नाले निर्माण के लिए पैमाइश भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। -हरविंद्र त्यागी, नपा पार्षद, वार्ड नंबर 9।
विज्ञापन
बड़ी रोड की नालियों का दूषित पानी सीवरलाइन में जाता है, लेकिन सीवर जाम होने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है। नाले निर्माण की योजना बनाई जा रही है। तब तक जनस्वास्थ्य विभाग को कहकर जल्द सीवर सफाई करवाएंगे। -अरुण त्यागी, अध्यक्ष, नगर पालिका।