फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction work begins on Old DC Road at a cost of 1.63 crore, MLA inspects it

Sonipat News: 1.63 कराेड़ से ओल्ड डीसी रोड पर निर्माण कार्य शुरू, विधायक ने लिया जायजा

Fri, 07 Nov 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Construction work begins on Old DC Road at a cost of 1.63 crore, MLA inspects it
फोटो 02: सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड पर शुरू हुए निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे विधायक नि​खिल
सोनीपत। मामा भांजा चौक से आईटीआई चौक को जोड़ने वाले ओल्ड डीसी रोड पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क निर्माण शुरू कराए जाने से वाहन चालकों को गड्ढों से राहत मिलनी शुरू होने लगी है। इस कार्य पर 1.63 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर रात विधायक निखिल मदान ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य की गुणवत्ता की जांच की। ओल्ड डीसी रोड का कई वर्ष पहले निर्माण किया गया था और समय के साथ सड़क की हालत जर्जर हो गई थी।
विज्ञापन

एक वर्ष से ओल्ड डीसी रोड पर मामा भांजा चौक से लेकर आईटीआई चौक तक जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। नगर निगम की ओर से दीपक मंदिर से मामा भांजा चौक तक सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। हालांकि निगम ने बारिश के सीजन से पूर्व गड्ढे भरवाए गए परंतु सड़क की हालत नहीं सुधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार दोपहिया व ई-रिक्शा गड्ढ़ों में फंसकर पलट चुकी थी। वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने में परेशानी हो रही थी। विधायक निखिल मदान ने कहा कि ओल्ड डीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सड़क के ऊपर एक परत बिटुमिन (तारकोल) की बिछाई जाएगी और एक परत मास्टिक की बिछाई जाएगी।

आधी सड़क का कार्य पूरा हो चुका है, बाकी सड़क का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सड़क का कार्य पूरा होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी। इस दौरान कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, वासुदेव सुखीजा, अमित सुखीजा, केसी बत्रा, कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed