फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of the Malikpur Sanpeda road

Sonipat News: मलिकपुर-सनपेड़ा सरड़क का निर्माण शुरू, 1.05 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 04 Jul 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Construction of the Malikpur Sanpeda road
फोटो : सोनीपत के गांव मलिकपुर में सनपेड़ा जाने वाली सड़क के निर्माण करने में जुटे मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव मलिकपुर से सनपेड़ा जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। तीन किलोमीटर लंबी सड़क बनने से किसानों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस पर 1.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
गांव से रामनगर और सनपेड़ा को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से जर्जर थी। इसका चार साल पहले निर्माण कराया गया था। इस सड़क से रामनगर-धतूरी रोड या बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में काम करने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग जाते-आते हैं।
विज्ञापन

गन्नौर जाने और तीनों गांवों को जोड़ने के लिए लोग इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। टेंडर होने के बाद से काफी दिन तक काम ही शुरू नहीं हुआ था। पत्थरों के कारण ग्रामीणों और ड्यूटी पर जाने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना टायरों में हो रहे थे पंक्टर
ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर पत्थर बिछने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। सड़क पर डाले गए पत्थरों की वजह से लोगों की साइकिलें और दोपहिया वाहन पंक्चर हो रहे थे। अंधेरे में पत्थरों के कारण कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके थे।
सनपेड़ा गेहूं खरीद केंद्र तक राह होगी आसान
मलिकपुर से सनपेड़ा तक सड़क का निर्माण होने के बाद गेहूं खरीद केंद्र तक राह आसान होगी। गेहूं कटाई के सीजन में सनपेड़ा गांव का गेहूं खरीद केंद्र चालू किया जाता है। यहां मलिकपुर, ताजपुर, जैनपुर समेत अन्य गांवों के किसान गेहूं लेकर सनपेड़ा खरीद केंद्र पर जाते हैं।

वर्जन
गांव मलिकपुर से सनपेड़ा जाने वाली सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इस कार्य पर 1.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने के बाद वाहन चालकों और किसानों को परेशानी नहीं होगी। -बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed