फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of overbridge and underpass on the part of the railway department stopped

Sonipat News: रेलवे विभाग के हिस्से का रुका ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण

Sun, 28 Jun 2026 08:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Jun 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
Construction of overbridge and underpass on the part of the railway department stopped
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे की ओर से अधूरा छोड़ा गया अंडरपास। संवाद
संवाज न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के चलते अगवानपुर रेलवे फाटक लंबे समय से बंद है। यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा रेलवे अंडरपास भी कई माह से अधूरा पड़ा है। इससे आसपास के कई गांवों के लोगों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अधूरे अंडरपास से बड़े वाहनों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।
वाहन चालक सुरेंद्र, सतबीर, त्रिलोक और विकास ने बताया कि रेलवे की सीमा से बाहर ओवरब्रिज व सर्विस रोड का निर्माण एचएसआरडीसी की तरफ से काफी समय पहले ही कर दिया गया था लेकिन रेलवे की ओर से अपनी सीमा में निर्माण नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

रेलवे विभाग ने फाटक तो बंद कर दिया लेकिन न अंडरपास का निर्माण पूरा कराया और न ही ओवरब्रिज पूरा किया। इसके कारण लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलेज जाने वाले विद्यार्थियों तथा रोजाना आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए रेलवे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
उन्होंने अंडरपास व ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की ताकि निर्माण पूरा होने के बाद वाहन चालकों को असुविधा न उठानी पड़े। यदि निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वह बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

वर्जन
अंडरपास का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ रखा है। अगर अंडरपास का निर्माण शुरू हो जाए तो राहगीरों को कुछ राहत मिल जाएगी। विभाग जल्द संज्ञान नहीं लेता तो रेलवे मंत्री से भी शिकायत करेंगे। -डॉ. संजय, ग्रामीण
वर्जन

दो साल से रेलवे फाटक पूरी तरह बंद है। छोटे वाहन भी नहीं निकल सकते। ऐसे में उन्हें 3 किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर गुमड़ की तरफ बने रेलवे ओवरब्रिज से जाना पड़ता है। इस कारण ईंधन ओर समय दोनों की हानि होती है। -मोहित, ग्रामीण

--------------
रेलवे ओवरब्रिज कार्य अटकने से राजलू गढ़ी, भोगीपुर, उदेशीपुर, अगवानपुर, पांची गांव के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है। रेलवे के अधिकारियों को लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। -अनमोल, ग्रामीण
-------------------

रेलवे अंडरब्रिज व अंडरपास के निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत भी दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। राहगीर लंबे समय से परेशान है जल्द से जल्द समाधान किया जाए। -शिवम, ग्रामीण

वर्जन

मैं एचएसआरडीसी व रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। दोनों विभागों से काम की समीक्षा कर जल्द रेलवे अंडरब्रिज व अंडरपास के निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। इससे आमजन को सुविधा मिलनी शुरू हो सके। -प्रवेश कादियान, एसडीएम, गन्नौर।

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे की ओर से अधूरा छोड़ा गया अंडरपास। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे की ओर से अधूरा छोड़ा गया अंडरपास। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे की ओर से अधूरा छोड़ा गया अंडरपास। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे की ओर से अधूरा छोड़ा गया अंडरपास। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे की ओर से अधूरा छोड़ा गया अंडरपास। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे की ओर से अधूरा छोड़ा गया अंडरपास। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे की ओर से अधूरा छोड़ा गया अंडरपास। संवाद

फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे की ओर से अधूरा छोड़ा गया अंडरपास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed