{"_id":"660ede1bf6a1e0e1a7017671","slug":"construction-of-multipurpose-building-in-subhash-stadium-in-limbo-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116294-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सुभाष स्टेडियम में मल्टीपर्पज भवन का निर्माण अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सुभाष स्टेडियम में मल्टीपर्पज भवन का निर्माण अधर में
Thu, 04 Apr 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत स्थित सुभाष स्टेडियम में निर्माणाधीन मल्टीपर्पज भवन। संवाद
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में निर्माणाधीन मल्टीपर्पज भवन का निर्माण कार्य फिर अधर में लटक गया है। छह वर्ष से भवन का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अब खेल विभाग की तरफ से राशि जारी करने में की जा रही देरी से खफा ठेकेदार ने भवन निर्माण का कार्य करने से इंकार कर दिया है। इसका कारण निर्माण कार्य की लागत बढ़ना बताया जा रहा है।
सुभाष स्टेडियम में मल्टीपर्पज भवन का निर्माण कार्य साल 2018 में शुरू किया गया था। इसमें खेल अधिकारियों के लिए कार्यालय व पार्किंग की सुविधा और खिलाड़ियों के लिए जिम व छात्रावास बनाया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि मल्टीपर्पज भवन के निर्माण कार्य का टेंडर करीब 2.42 करोड़ रुपये में लगा था। निर्माण कार्य में देरी की वजह से कार्य की लागत राशि बढ़ गई। भवन का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी भी काफी कार्य शेष है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता हटने के बाद कार्य पूर्ण करवाने के लिए दोबारा टेंडर लगाया जाएगा।
समय पर राशि जारी न करने के कारण बढ़ी लागत
सुभाष स्टेडियम में बन रहे मल्टीपर्पज भवन के निर्माण कार्य करीब 2.42 करोड़ रुपये की लागत से होना था। खेल विभाग पंचकूला ने समय पर राशि जारी नहीं की जिससे निर्माण कार्य बीच में रुकता रहा। इस बीच निर्माण सामग्री के दाम बढ़ गए। निर्माण कार्य में आई देरी के कारण से कार्य की लागत भी लगभग 70 लाख रुपये बढ़ गई। जिस कारण ठेकेदार के लिए निर्धारित बजट में निर्माण कार्य पूरा करना टेढ़ी खीर बन गया। ठेकेदार ने निर्धारित बजट से भवन का ढांचा तैयार कर दिया है। ठेकेदार ने अब कार्य करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
वर्जन
सुभाष स्टेडियम में बनाए जा रहे मल्टीपर्पज भवन का निर्माण कार्य रुक गया है। जिस राशि में भवन के निर्माण कार्य का टेंडर लगाया गया था। ठेकेदार ने उस राशि का कार्य कर दिया है। निर्माण कार्य में समय अवधि ज्यादा होने के कारण से कार्य की लागत बढ़ गई हैं। लोक निर्माण विभाग शेष कार्य को पूरा करने के लिए आचार संहिता हटने के बाद दोबारा टेंडर लगाएगा।-रविन दत्ता, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत