{"_id":"671950de9d4c04046803b474","slug":"construction-of-big-esi-dispensary-building-stuck-due-to-lack-of-map-sonipat-news-c-197-1-snp1008-126559-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नक्शे के अभाव में अटका बड़ी ईएसआई डिस्पेंसरी के भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नक्शे के अभाव में अटका बड़ी ईएसआई डिस्पेंसरी के भवन का निर्माण
Thu, 24 Oct 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी के निर्माण का कार्य नक्शे के अभाव में अटक गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से मई 2024 में डिस्पेंसरी के निर्माण के लिए टेंडर अलॉट किया गया था, लेकिन हरियाणा राज्य औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के मुख्यालय से नक्शा न मिलने के कारण निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। वहीं, ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू करने के लिए नक्शे का इंतजार कर रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी के निर्माण पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कई वर्ष पहले ईएसआई डिस्पेंसरी की शुरुआत की गई थी। फिलहाल अस्थाई जगह पर पांच कमरों के भवन में ईएसआई डिस्पेंसरी का संचालन किया जा रहा है। एचएसआईआईडीसी की ओर से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई का भवन बनाने के लिए वर्ष 2014 में जमीन आवंटित कर दी गई थी, लेकिन लंबा समय बीत जाने व नक्शा न मिलने के कारण डिस्पेंसरी के भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में यहां कार्यरत कामगारों में रोष है। हालांकि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में डिस्पेंसरी का निर्माण होने से करीब 8 हजार ईएसआई कार्ड धारकों सहित 12 हजार कार्यरत श्रमिकों को लाभ मिल सकता है।
दो मंजिला तैयार किया जाना है डिस्पेंसरी का भवन
डिस्पेंसरी के भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार मनोज खत्री ने बताया कि उनकी कंपनी को निर्माण कार्य के लिए टेंडर अलॉट किया गया था। भवन करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला तैयार किया जाना है, लेकिन नक्शा नहीं मिलने के कारण वह कार्य शुरू नहीं कर सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि फाइल को पंचकूला मुख्यालय भेजा गया है, वहां से जल्द नक्शा आने का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
--
डिस्पेंसरी के नए भवन का निर्माण होने के बाद चिकित्सकों के साथ मरीजों के लिए भी काफी सुविधाएं बढ़ जाएंगी। फिलहाल जहां ईएसआई डिस्पेंसरी का संचालन किया जा रहा है, वहां पूर्ण रूप से व्यवस्थाएं नहीं है।-डॉ. अमित जिंदल, चिकित्सक ईएसआई डिस्पेंसरी, बड़ी