फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Conspiracy to kill Neeraj Bawana's father failed, two minors of Gogi gang arrested

नीरज बवाना के पिता की हत्या की साजिश नाकाम, गोगी गैंग के दो नाबालिग काबू

Wed, 25 May 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to kill Neeraj Bawana's father failed, two minors of Gogi gang arrested
नरेला। बाहरी उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने गांव शाहपुर गढ़ी के पास से गोगी गैंग के दो नाबालिग शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर कुख्यात नीरज बवाना के पिता की हत्या के षड्यंत्र को विफल किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अत्याधुनिक पिस्तौल व 20 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कुख्यात नीरज बवाना के पिता की हत्या किए जाने का षड्यंत्र रचने की जानकारी मिली थी। पुलिस को पता लगा कि 7 मई को गोगी गैंग के कुख्यात गैंगस्टर कपिल उर्फ कल्लू के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें नीरज बवानिया, टील्लू ताजपुर व प्रवेश मान गैंग पर हत्या का शक जताया गया था। पुलिस को पता लगा कि गोगी गैंग के सदस्यों ने नीरज बवाना के पिता की हत्या का षड्यंत्र रचा है। इसके लिए दो नाबालिगों को हत्या करने का जिम्मा दिया गया है। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया था। टीम ने मामले में दोनों नाबालिगों को शाहपुर गढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो पिस्तौल व 20 कारतूस मिले। जांच में पता लगा कि उन्हें हथियार गोगी गैंग के सक्रिय सदस्य हितेश उर्फ हैप्पी ने उपलब्ध कराए थे। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि नीरज बवाना के पिता की हत्या होती तो बड़ी गैंगवार छिड़ सकती थी। पुलिस ने आरोपियों को पकडक़र बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed