फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress trusts Kuldeep Sharma for the fourth time in a row

Sonipat News: कांग्रेस का लगातार चौथी बार कुलदीप शर्मा पर भरोसा

Mon, 09 Sep 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Congress trusts Kuldeep Sharma for the fourth time in a row
सोनीपत। कांग्रेस ने गन्नौर विधानसभा सीट से लगातार चौथी बार कुलदीप शर्मा पर भरोसा जताया है। वह वर्ष 2009 और 2014 में इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। हालांकि वर्ष 2019 में कांग्रेस का किला ढहाने के लिए भाजपा ने यहां कड़ी घेराबंदी की थी और महिला कार्ड खेलते हुए निर्मल चौधरी को मैदान में उतारा था। तब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को निर्मल चौधरी ने हैट्रिक नहीं लगाने दी थी।
विज्ञापन




गन्नौर विधानसभा सीट (2009 से पहले कैलाना) पर वर्ष 2000 से लेकर 2019 तक कांग्रेस का कब्जा रहा था। यहां से वर्ष 2000 व 2005 में कांग्रेस के टिकट पर जितेंद्र सिंह मलिक ने जीत दर्ज की थी। वहीं वर्ष 2009 व 2014 में कांग्रेस के टिकट पर कुलदीप शर्मा विधायक बने थे। कुलदीप शर्मा ने वर्ष 2009 में इनेलो के कृष्ण गोपाल त्यागी को हराया तो वर्ष 2014 में इनेलो की निर्मल चौधरी को मात देकर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि जब वर्ष 2019 में वह हैट्रिक लगाने मैदान में उतरे तो उनकी घेराबंदी करने के लिए भाजपा ने वर्ष 2014 में भी उनकी प्रतिद्वंदी रहीं निर्मल चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा था। तब भाजपा निर्मल के नाम पर महिला कार्ड खेलकर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। कांग्रेस ने अपने गढ़ पर फिर से काबिज होने के लिए चौथी बार भी कुलदीप शर्मा पर ही दांव लगाया है।
विज्ञापन




गन्नौर क्षेत्र का प्रमुख मुद्दा



गन्नौर क्षेत्र का प्रमुख मुद्दा अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी का काम पूरा होना है। इसका काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे किसानों को सब्जी व फूल बेचने के लिए दिल्ली की मंडियों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज करेंगे नामांकन



कुलदीप शर्मा सोमवार को गन्नौर विधानसभा से अपना नामांकन करेंगे। उनका नामांकन कराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचेंगे।



परिचय- नाम- कुलदीप शर्मा, विधायक गन्नौर

पिता का नाम- चिरंजीलाल शर्मा

जन्मतिथि- 3 अप्रैल 1957

शिक्षा- बीए, एलएलबी

गृह क्षेत्र - आहुलाना

व्यवसाय- अधिवक्ता

विधायक कुलदीप शर्मा मूल रूप से गन्नौर के गांव आहुलाना के रहने वाले हैं। इनका बचपन सोनीपत शहर में ही गुजरा है। इनके पिता चिरंजीलाल शर्मा थे। चिरंजीलाल शर्मा भी हरियाणा के कद्दावर नेता रहे हैं। चिरंजीलाल 1962 में सोनीपत के विधायक रहे। 1972 में हरियाणा मंत्रिमंडल में शामिल हुए। इसके बाद 1980 से लगातार चार बार करनाल के सांसद रहे। विधायक कुलदीप शर्मा ने बीए, एलएलबी कर लंबे समय तक वकालत की। कुलदीप शर्मा करनाल में कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद वे 2009 में गन्नौर के विधायक बने जिसके बाद उन्हें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की भी पदवी मिली। उनके विकास कार्यों को देखते हुए 2014 में उन्हें दोबारा गन्नौर से विधायक चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed