फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress MLA from Sonipat assembly constituency Surendra Panwar threatened with foreign number

Sonipat: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को मिली जान से मारने की धमकी, दुबई के नंबर से आया कॉल, बढ़ी सुरक्षा

Thu, 07 Jul 2022 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 03:24 PM IST
सार

विधायक सुरेंद्र पंवार ने हरियाणा में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों को ही धमकी भरी कॉल आ रही है तो आम व्यापारी और जनता का क्या हाल होगा।  

विज्ञापन
Congress MLA from Sonipat assembly constituency Surendra Panwar threatened with foreign number
सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को विदेशी नंबर से धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि नंबर दुबई का है। विधायक ने सोनीपत एसपी और डीजीपी हरियाणा को इस पूरे मामले से अवगत कराया है। उन्होंने सोनीपत पुलिस को लिखित शिकायत दी है। सोनीपत पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। विधायक का कहना है कि उनके साथ ही साढौरा से कांग्रेस विधायक रेणु बाला व गुरुग्राम के सोहना से विधायक संजय सिंह को दुबई के नंबर से कॉल आई है।

विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र पंवार ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक कॉल आई थी। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पूरे मामले की शिकायत सोनीपत एसपी और हरियाणा के डीजीपी को दी। बाद में पता लगा कि कॉल दुबई के नंबर से आई है। धमकी भरी कॉल आने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि ऐसी ही धमकी भरी कॉल विधायक रेनू बाला और विधायक संजय सिंह को भी आई है। उन्होंने धमकी भरी कॉल आने के बाद हरियाणा में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को ही धमकी भरी कॉल आ रही है तो आम व्यापारी और जनता का क्या हाल होगा। कोई भी व्यापारी हरियाणा में व्यापार नहीं कर पाएगा और यहां से व्यापारी पलायन करने लग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed