{"_id":"65cf9f8d5721a6b8d800b4c8","slug":"congress-meeting-tomorrow-regarding-lok-sabha-elections-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113917-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक कल
Fri, 16 Feb 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 18 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बीएसटी स्थित कैंप कार्यालय में होगी। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के अलावा, सुरेंद्र दहिया, पदम सिंह दहिया, धर्मबीर मलिक, अनूप मलिक सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित होंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे सोनीपत लोकसभा में कांग्रेस अपनी जीत दर्ज सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बैठक में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन