{"_id":"6603097c4491f00e540af9d3","slug":"congress-is-holding-back-from-not-contesting-elections-due-to-fear-of-defeat-mohan-lal-sonipat-news-c-197-1-snp1001-115876-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के डर से चुनाव नहीं लड़ने से पीछे हट रही कांग्रेस : मोहन लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार के डर से चुनाव नहीं लड़ने से पीछे हट रही कांग्रेस : मोहन लाल
Tue, 26 Mar 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राई विधायक एवं भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बडौली ने कहा कि विपक्ष केवल आरोप लगाने तक सीमित होकर रह गया है। कांग्रेस हार के डर से लोकसभा चुनाव लड़ने से डर रही है। वह लोकसभा टिकट मिलने के बाद पहली बार सेक्टर-15 स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा इस बार 400 पार का लक्ष्य हासिल करने की ओर अग्रसर है। विपक्ष केवल आरोप लगाने के लिए रह गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। विपक्ष के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई नेता ही नहीं बचा है। कांग्रेस के बड़े नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही सोनीपत से हार चुके हैं।
विज्ञापन