फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress is engaging in a charade: Middha

कांग्रेस ढकोसला करने का काम कर रही : मिड्ढा

Sat, 22 Aug 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Congress is engaging in a charade: Middha
झज्जर। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कांग्रेस पार्टी की ओर से वंदे मातरम को लेकर पारित किए गए प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी। वह शहर की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित भागवत कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि समय के साथ परंपराएं और नियम बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम उस समय भी था, जब देशवासी आजादी के लिए संघर्ष कर रहे थे। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर ढकोसला करने का काम कर रही है। किसी भी व्यवस्था या परंपरा में समय के अनुसार बदलाव किया जा सकता है और इसे लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम कोई सामान्य परंपरा नहीं, बल्कि देश का राष्ट्रीय गीत है और इसका स्वतंत्रता संग्राम से गहरा संबंध रहा है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि देशहित और राष्ट्रभावना से जुड़े विषयों पर राजनीति करने के बजाय सभी राजनीतिक दलों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed