Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Congress' Haryana Maange Hisaab Yatra scheduled for August 15 postponed, date to be decided again
{"_id":"66bbec56ed26089cdc036f47","slug":"congress-haryana-maange-hisaab-yatra-scheduled-for-august-15-postponed-date-to-be-decided-again-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122980-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 15 अगस्त को होने वाली कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा स्थगित, दोबारा तय की जाएगी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 15 अगस्त को होने वाली कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा स्थगित, दोबारा तय की जाएगी तिथि
गोहाना। विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि शहर में 15 अगस्त को निकाली जाने वाली कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा की 15 अगस्त को दिल्ली में बैठक है, इसके बाद आगामी तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
वह मंगलवार को छोटूराम चौक स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जगबीर मलिक ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में केवल एक बार पांच करोड़ रुपये का अनुदान आया था। इसके बाद कोरोना के चलते कोई अनुदान नहीं आया। अब तक भाजपा कार्यकाल में विधायक फंड में 11 करोड़ रुपये आए हैं। इस अनुदान के एक-एक पैसे का हिसाब उनके पास है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश भ्रष्टाचार, अपराध, ऋण व बेरोजगारी में पहले नंबर पर है, जबकि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश खेलकूद, विकास व शिक्षा में पहले नंबर पर था। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान हैं। भाजपा ने अपने कार्यकाल में किसी भी काम का शिलान्यास कर उसका उद्घाटन नहीं किया है। केवल कांग्रेस के शासन काल में जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ था उनका उद्घाटन कर अपना नाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।