फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress burns effigy of Election Commission over vote theft issue

Sonipat News: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस आक्रोशित फूंका चुनाव आयोग का पुतला

Fri, 07 Nov 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Congress burns effigy of Election Commission over vote theft issue
फोटो : 27: सोनीपत में सुभाष चौक पर चुनाव आयोग का पुतला फूंकते कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। फोटो
सोनीपत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) सोनीपत ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) अध्यक्ष कमल दिवान ने किया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और चुनाव आयोग के पुतले का दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कमल दिवान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में खुलेआम वोट चोरी की गई है, जिससे लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुंची है। अब समय आ गया है कि जनता ऐसे वोट चोरों को सबक सिखाए। कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और हर बूथ तक लोकतंत्र की रक्षा का संदेश पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़, लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए पूरे माहौल को गूंजा दिया। कमल दिवान ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में बने रहने के लिए जनता के अधिकारों की अनदेखी की है। अब कांग्रेस जनता के साथ मिलकर इस तानाशाही रवैये का डटकर मुकाबला करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की अस्मिता की लड़ाई है। हर नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी ताकि ईमानदारी और पारदर्शिता को पुनर्स्थापित किया जा सके। सभी ने एक सुर में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनता के अधिकारों की बहाली तक यह लड़ाई थमेगी नहीं।

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि, जयभगवान अंतिल, प्रवक्ता राकेश सौदा, प्रेम नारायण गुप्ता, जयवीर आंतिल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed