Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Conflict between sanitation workers and shopkeepers

Sonipat News: सफाई कर्मियों और दुकानदारों में बनी टकराव की स्थिति

Mon, 11 May 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Conflict between sanitation workers and shopkeepers
फोटो: सोनीपत के खरखौदा शहर के दिल्ली चौक पर फैली गंदगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। सफाई कर्मचारी 12 दिन से मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। सफाई नहीं होने के कई क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। सुबह जब कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे फैली गंदगी को एकत्रित किया तो धरना देने वाले कर्मचारियों ने उसे बिखेर दिया। इससे एक बार टकराव की स्थिति बनी लेकिन बाद में सफाई कर्मी धरनास्थल पर लौट गए।
गलियों और मुख्य मार्गों पर फैली गंदगी से लोगों का वहां से निकला मुश्किल हो रहा है। जहां पर कूड़ा पड़ा है वहां पर आसपास रहने वाले लोगों को बदबू की वजह से परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। नालियों की सफाई नहीं होने से वे जगह-जगह ब्लाॅक होने लगी हैं। इससे दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो हालात और खराब हो सकते हैं। वहीं धरना दे रहे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को प्रदेश सरकार नहीं मानती है धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed