फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Complaints related to SIR were registered at the grievance redressal camp.

Sonipat News: समाधान शिविर में एसआईआर से संबंधित शिकायतें कराई दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Complaints related to SIR were registered at the grievance redressal camp.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में एसडीएम अमित कुमार को शिकायत देते श्रीओम। संवाद
खरखौदा। एसडीएम अमित कुमार की अगुवाई में लगाए गए समाधान शिविर में छिन्नौली के योगेश ने बीएलओ की तरफ से उनका फार्म स्वीकार न किए जाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि अपनी वोट कट जाने की आशंका के चलते उन्होंने समाधान शिविर में शिकायत दी जिस पर एसडीएम ने कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

वहीं खांडा के पूर्व सरपंच सतीश ने शिविर में पहुंचकर बताया कि उनकी पत्नी के माता-पिता का देहांत 1993 में हो चुका, जबकि दादा-दादी की भी मौत उससे पहले हो चुकी। ऐसे में 2002 के रिकाॅर्ड में उसके परिजन का मतदाता लिस्ट में रिकार्ड ही नहीं है। इस स्थिति में वह विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर दिए गए फार्म में पत्नी का क्या रिकाॅर्ड दर्ज करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने इस मामले में पता करके जानकारी मुहैया कराने का पूर्व सरपंच को आश्वासन दिया। शहर के वार्ड पांच के रहने वाले श्रीओम ने दूषित पानी की सप्लाई होने को लेकर शिकायत दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से घर में सप्लाई होने वाली पानी दूषित आ रहा है लेकिन बार-बार शिकायत देने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed