फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Complaint lodged on the CM Window alleging the creation of an illegal parking area along NH-44.

Sonipat News: एनएच-44 के किनारे अवैध पार्किंग बनाने का आरोप, सीएम विंडो पर दी शिकायत

Tue, 07 Jul 2026 07:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged on the CM Window alleging the creation of an illegal parking area along NH-44.
फोटो : सोनीपत के गांव गढ़ी कलां के पास कृषि भूमि पर खड़े किए गए कंटेनर, ट्रक व अन्य भारी वाहन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव गढ़ी कलां निवासी दीपक ने एनएच-44 के किनारे कृषि भूमि पर अवैध रूप से कंटेनर, ट्रक व अन्य भारी वाहनों की पार्किंग करने का आरोप लगाते हुए सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि एक निजी कंपनी ने करीब 20 से 25 एकड़ कृषि भूमि किराये पर लेकर वहां भारी वाहनों की पार्किंग विकसित कर दी है। इससे क्षेत्र में जनजीवन, सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार धूल-मिट्टी उड़ रही है। इससे ग्रामीणों को सांस लेने में परेशानी हो रही है । घरों, कपड़ों और खेतों में मिट्टी की परत जम रही है। शिकायत में कहा गया है कि बरसात के दौरान एनएच-44 पर मिट्टी फैल जाने से बाइक और कारों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व पुलिस जैसे आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कृषि भूमि का उपयोग व्यावसायिक पार्किंग के रूप में किया जाना नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed