{"_id":"69f5ec3e7dbd23bfdb04c76b","slug":"company-employees-created-ruckus-over-salary-hike-and-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153335-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वेतन वृद्धि और मांगों को लेकर कंपनी के कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वेतन वृद्धि और मांगों को लेकर कंपनी के कर्मचारियों ने किया हंगामा
Sat, 02 May 2026 05:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा स्थित कंपनी के बाहर प्रदर्शन करते श्रमिक। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (सोनीपत)। मांगों को लेकर गांव महीपुर स्थित गीजर, पंखे व हीटर बनाने वाली प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों-मजदूरों ने शनिवार को कंपनी के गेट पर दो घंटे तक जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि तय मानकों के बजाय कंपनी उन्हें काफी कम वेतन दे रही है। उनसे आठ घंटे से ज्यादा समय तक काम लिया जा रहा है।
सुबह श्रमिक कंपनी पहुंचे और गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। अमित, संदीप, महिपाल, जयभगवान, रितिक, रिया, राकेश व शिखा ने बताया कि उन्हें वर्तमान में करीब 9 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है जो इस महंगाई के दौर में बहुत कम है।
उन्होंने वेतन बढ़ाकर 15,200 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। मजदूरों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनको परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कई कर्मचारी संगठनों ने भी आकर श्रमिकों को अपना समर्थन दिया।इस दौरान लेबर इंस्पेक्टर सुरेंद्र दहिया को को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए मांगपत्र सौंपा है। लेबर इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद सभी मजदूर वापस काम पर लौट गए।
कर्मचारियों की मांगें
कर्मचारियों व मजदूरों ने अपने मांगपत्र में बताया कि सभी के पास कंपनी का आई कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने न्यूनतम मानदेय 15,200 करने, पीएफ व ईएसआई की सुविधा देने, ओवरटाइम डबल करने, महीने की 7 तारीख को पगार देने, 15 मिनट का टी ब्रेक देने, पानी की समस्या को दुरुस्त कराने, कंपनी में फर्स्ट एड की सुविधा के साथ आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की सुविधा करने, सैलेरी स्लिप देने, प्रत्येक कर्मचारी को साप्ताहिक छुट्टी व आपातकाल छुट्टी की सुविधा देने, इमरजेंसी के दौरान गेट पास देने की मांग की।
वर्जन
कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा है। जल्द ही इनकी मांगों को उच्चाधिकारियों को भेजकर पूरा करवाया जाएगा। -सुरेंद्र दहिया, लेबर निरीक्षक, सोनीपत।