फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Committee members raised questions on the agenda, Finance and Contract Committee meeting postponed

Sonipat News: कमेटी के सदस्यों ने एजेंडे पर सवाल उठाए, वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक स्थगित

Mon, 29 Jan 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Committee members raised questions on the agenda, Finance and Contract Committee meeting postponed
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में शहर के विकास को लेकर सोमवार को होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक स्थगित हो गई है। बैठक से पहले कमेटी के सदस्य एवं पार्षदों ने एजेंडे को लेकर सवाल उठाए। बैठक में करीब 16 करोड़ रुपये के एजेंडे मंजूरी के लिए शामिल किए थे, लेकिन बैठक में उन एजेंडों पर विचार किया जाना था।
विज्ञापन


शहर के विकास को लेकर वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में एजेंडों को लेकर सवाल उठाए। कमेटी के सदस्य एवं निगम पार्षद सुरेंद्र मदान का कहना था कि पहले से जो एजेंडे पूर्व की बैठकों में पारित किए जा चुके हैं, उन पर अभी तक काम शुरू नहीं किया गया। पहले पारित किए गए एजेंडों पर काम शुरू हो जाए तो अगले एजेंडों पर बात करनी चाहिए।
विज्ञापन

कुमासपुर नंदीशाला में हालात खराब

कुमासपुर नंदीशाला में एक बार फिर से हालात खराब हो गए हैं। कर्मचारी काम छोड़कर जा रहे हैं। कुछ ही कर्मचारियों के भरोसे नंदीशाला की व्यवस्था है। नंदीशाला में बने चारे को संकट को दूर करने के लिए बैठक में चर्चा की जानी थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही एजेंसी ने चारे को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे, जिसके चलते निगम ने खुद ही चारा डलवाने के लिए अन्य जगह पर संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में जो एजेंडे तैयार किए थे, उन पर कुछ पार्षदों ने सवाल उठाए हैं, जिसके कारण बैठक को निरस्त किया गया है। जल्द एजेंडों पर चर्चा करके वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक करवाई जाएगी।



हरदीप सिंह, उप निगम आयुक्त

वर्जन
पूर्व की बैठक में पारित हुए कामों को सिरे नहीं चढ़ाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से जानबूझकर विकास कार्य को लटकाया जा रहा है। शहर के अधिकतर वार्डों में गलियाें का निर्माण किया जाना है। इसके लिए लोग निगम कार्यालय के लगातार चक्कर काट रहे हैं।
मनजीत गहलावत, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed