फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Commissioner inspected Solid Waste Management Plant and cleaning system

Sonipat News: आयुक्त ने साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट व सफाई की व्यवस्था जांची

Fri, 29 Dec 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Commissioner inspected Solid Waste Management Plant and cleaning system
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त विकास गुप्ता ने वीरवार को मुरथल स्थित साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का दौरा करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सोनीपत, गन्नौर, समालखा व पानीपत शहर का सारा कूड़ा प्लांट में पहुंचाया जाए ताकि उसका सदुपयोग करते हुए बिजली बनाई जा सके।
विज्ञापन


आयुक्त विकास गुप्ता ने निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा के साथ प्लांट में उत्पादन क्षमता व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्लांट को सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि कूड़े का उचित निस्तारण हो सके और सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके। इसके बाद आयुक्त विकास गुप्ता ने शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य 100 फीसदी पूरा किया जाए। हर घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था करें। कहीं भी कूड़े के ढेर नहीं लगना चाहिए। निगमायुक्त विश्राम मीणा ने भरोसा दिलाया कि घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा है और कूड़े को प्लांट में भेज रहे हैं। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए सफाई व्यवस्था को कायम रखने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed