फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Colorful beginning of district level youth festival, glimpse of culture seen in the presentations

Sonipat News: जिलास्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज, प्रस्तुतियों में दिखाई संस्कृति की झलक

Tue, 19 Nov 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Colorful beginning of district level youth festival, glimpse of culture seen in the presentations
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) स्थित सभागार में सोमवार को जिला युवा महोत्सव का धूमधाम से आगाज किया गया। विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला युवा महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्राण पर आधारित हैं। यह पंच प्राण हैं हमारे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, हमारी सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान, हमारे देश की प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह सिद्धांत व्यक्तिगत सफलता ही नहीं, एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की दिशा में भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि महोत्सव का विशेष आकर्षण विज्ञान मेला है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार, विशेषकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स पर केंद्रित है। यह क्षेत्र न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स में हो रहे प्रगति से हम स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, उद्योग और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में बदलाव देख रहे हैं। यह एक रोमांचक दौर है, जहां युवा सीखकर, नवाचार कर व समस्याओं के नए समाधान खोजकर नेतृत्व कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समूह लोक नृत्य, गीत, एकल लोक प्रस्तुतियां, हमें हमारी जड़ों से जोड़ती हैं और हमारी संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित करती हैं।
विज्ञापन

विलुप्त होती जा रही कला को संजोने की पहल : विक्रम सिंह
महोत्सव में जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं आईटीआई सोनीपत के प्राचार्य विक्रम सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव हरियाणा में विलुप्त होती लोक कला को संजोने के लिए एक सकारात्मक पहल है। महोत्सव का आयोजन प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए किया जाता है। युवाओं की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक दीर्घा में बैठे युवा झूमते नजर आए। युवा महोत्सव में डॉ. ज्योति राज ने भी हरियाणवी कविता से युवाओं को बताया कि हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए किस प्रकार पुरानी परंपराओं को भूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
डीसीआरयूएसटी के डिप्टी रजिस्ट्रार जगमेंद्र सिंह, प्रो. विजय शर्मा, खरखौदा आईटीआई के प्राचार्य संदीप अहलावत, गोहाना आईटीआई के प्राचार्य अजय खोखर, प्राचार्य सुरेंद्र मलिक, एनसीसी अधिकारी मेजर संजय श्योराण, पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील कुमारी, सुनील मालिक, सीमा देवी, ज्योति, मूर्ति, कीर्ति सहित अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed