फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   colony demolition

शहर में 5.5 एकड़ में अवैध कालोनी काटकर बेच डाले प्लॉट, डीटीपी ने चलवाई जेसीबी

Sat, 11 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
colony demolition
शुभम गार्डन के पीछे काटी गई अवैध कालोनी में जेसीबी से गिराई जा रही प्लॉट की डीपीसी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के साथ ही आसपास अवैध कॉलोनी काटकर लोगों को लूटने का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। अवैध रूप से कॉलोनी काटकर प्लॉट बेच दिए जाते हैं और उसके बाद अपनी मेहनत की कमाई गंवाने वाले लोग परेशान रहते हैं। ऐसी ही काटी जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ डीटीपी ने अभियान शुरू किया है और इस बार शहर में शुभम गार्डन के पीछे पट्टी मुसलमान में 5.5 एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी पर डीटीपी ने जेसीबी चलवाई है। जहां लोगों ने प्लॉट खरीदकर निर्माण भी शुरू कर दिया था, लेकिन अब उनके मकान बनने शुरू होते ही तोड़ दिए गए। इस जमीन में कांग्रेस विधायक के बेटे, इनेलो जिलाध्यक्ष भी केवल कागजों तक हिस्सेदार हैं, क्योंकि इन सभी ने जमीन पर हिस्से बांट लिए हैं और कागजों में अभी तक उनको अलग-अलग नहीं दिखाया गया है। जिससे एक अन्य हिस्सेदार ने अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

डीटीपी अरविंद्र ढुल ने बताया कि मुरथल रोड पर शुभम गार्डन के पीछे पट्टी मुसलमान की जमीन पर 5.5 एकड़ में अवैध रूप से प्लॉट काटने शुरू कर दिए गए। जिसके बारे में जांच करने पर पता चला कि उस जमीन पर प्लॉट काटने के बाद उनको बेच भी दिया गया और लोगों से जिंदगी भर की पूंजी लेकर अवैध कॉलोनी में प्लॉट दे दिया गया। जहां शुक्रवार को डीटीपी अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर पहुंच गए और वहां जेसीबी से सभी निर्माण तुड़वा दिए गए। डीटीपी ने बताया कि वहां 2 चार दीवारी, 3 रास्ते व 67 प्लॉट की डीपीसी को उखाड़ दिया गया। डीटीपी अरविंदर ढुल का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ शुरू हुआ यह अभियान जारी रहेगा और अवैध कॉलोनी काटने वालों पर मुकदमा भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

--
विधायक के बेटों व इनेलो जिलाध्यक्ष कागजों में हिस्सेदार, जमीन पर हिस्सा बंट चुका
डीटीपी अरविंद्र ढुल ने बताया कि जिस 5.5 एकड़ जमीन पर कॉलोनी काटी गई है, उसमें कागजों में विधायक सुरेंद्र पंवार के बेटे ललित पंवार व राहुल पंवार, इनेलो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र छिक्कारा, नीरू गोयल, अतुल जैन हिस्सेदार हैं। लेकिन इन सभी के नाम पर वहां 5.5 एकड़ से काफी ज्यादा जमीन है और इस कारण ही इन सभी ने आपस में जमीन को बांट लिया है, लेकिन अभी कागजों में सभी के नाम चल रहे हैं। इस तरह जिस जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी गई है, वह नीरू गोयल के हिस्से में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed