फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Colonel Ashok Mor, director of Lakud Vidyalaya, was removed from his post

Sonipat News: खेलकूद विद्यालय के निदेशक कर्नल अशोक मोर पर गिरी गाज, पद से हटाया

Thu, 13 Jun 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Colonel Ashok Mor, director of Lakud Vidyalaya, was removed from his post
राई (सोनीपत)। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई फिर चर्चा में है। विद्यालय निदेशक व प्राचार्य कर्नल अशोक मोर को पद से हटाकर ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में खेल विभाग ने पत्र जारी करते हुए स्कूल की उप प्राचार्य मौसमी घोषाल को प्राचार्य का कार्यभार सौंपा है। बुधवार को कर्नल अशोक मोर ने पंचकूला में रिपोर्ट की। वहीं उप प्राचार्य मौसमी घोषाल ने प्राचार्य का कार्यभार संभाल लिया है। अनियमितता के चलते कर्नल अशोक मोर पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

राई स्थित माेतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य कर्नल अशोक मोर के खिलाफ विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। अशोक मोर पर कच्चे कर्मचारियों से अभद्रता करने, उन्हें नौकरी से निकालने, परीक्षा में बच्चों को नकल करवाने, 66वें एसजीएफआई खेलों में खराब प्रदर्शन व धोखाधड़ी, कार्यालय व स्कूल में जासूसी, वेब सीरीज में स्कूल की छवि धूमिल करने सहित 10 आरोप लगाए गए थे। खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन अशोक मोर ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इस मामले में अतिरिक्त खेल निदेशक विवेक पदम को विजिलेंस अधिकारी नियुक्त किया गया। वह शिकायतों की जांच के लिए स्कूल पहुंचे। आरोप है कि अशोक मोर ने जांच में सहयोग नहीं किया और विवेक पदम के शिकायतों संबंधी रिकॉर्ड मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराया। उन्होंने खेल विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर इसकी जानकारी देते हुए खुद को जांच से अलग कर लिया। खेल विभाग ने मंगलवार देर शाम पत्र जारी कर उन्हें पद से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय से प्राप्त आदेशों में खेलकूद विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य अशोक मोर को पंचकूला में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। बुधवार को विद्यालय की उप प्राचार्य मौसमी घोषाल को मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय का कार्यभार सौंपा है।
- अशोक कुमार, कुलपति, खेलकूद विश्वविद्यालय, राई सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed