फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   College administration does not know how many applications come for admission

कॉलेजों ने ऑनलाइन आवेदन जारी, प्रशासन को नहीं लग रही आवेदनों की संख्या की जानकारी

Wed, 18 Aug 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
College administration does not know how many applications come for admission
गोहाना। जिलेभर के कॉलेजों में स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसको लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिख रहा है। वे आवेदन करने के लिए कॉलेजों में पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों को अब तक आवेदन की संख्या की जानकारी नहीं लग रही है। यह समस्या उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा अबकी बार आवेदन की संख्या पता लगाने के लिए सुविधा जारी न करने से आ रही है।
विज्ञापन

जिले में डीसीआरयूएसटी व बीपीएस महिला विवि समेत 15 कॉलेजों में 11 हजार से अधिक सीटों पर नए शैक्षणिक-सत्र के तहत दाखिले के लिए 16 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। इसके लिए विद्यार्थी उत्साह से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने कॉलेजों में पहुंच रहे हैं। चूंकि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने कई कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है। इस प्रक्रिया में कॉलेजों के संबंधित स्टाफ के सामने आवेदन की संख्या पता न लगने की समस्या आ रही है। पिछले तीन दिन में जिले के एक भी कॉलेज में अधिकारी-कर्मचारी आवेदन की संख्या पता नहीं लगा पा रहे हैं। उनका कहना है कि विभाग की ओर से अबकी बार पोर्टल पर यह सुविधा न करने के कारण आवेदन की जानकारी नहीं लग पा रही है। इसके साथ ही वह जल्द इसका समाधान होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग हर बार ऑनलाइन आवेदन के समय उनकी संख्या पता लगाने के लिए पोर्टल पर एक विकल्प देता है। इससे आवेदन की संख्या पता लगाने में आसानी होती है। अबकी बार यह विकल्प नहीं दिया है, जिस कारण आवेदनों की संख्या का पता नहीं लग रहा है। उम्मीद है जल्द इसका समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed