फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Colleague teacher accused of abusing and assault, case registered

Sonipat News: सहकर्मी शिक्षिका पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Colleague teacher accused of abusing and assault, case registered
सोनीपत के खरखौदा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के बेहोश होने पर
खरखौदा। शहर के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका मंजीत कौर ने अपनी सहकर्मी शिक्षिका पर गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिक्षिका मंजीत कौर का कहना है कि मंगलवार को आरोपी शिक्षिका उनकी कक्षा में उनके खिलाफ वीडियो बना रही थी, उन्होंने ऐसा करने से रोक दिया। जिस पर वह गाली-गलौज पर उतर आई और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान प्राचार्य व अन्य स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंचे तो प्राचार्य के साथ भी अभद्र व्यवहार कर मारपीट का प्रयास किया गया। इस पर दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को सूचना देकर स्कूल में ही बुलाया गया था। पुलिस ने शिक्षिका मंजीत कौर की शिकायत पर आरोपी शिक्षिका पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य का कहना है कि आरोपी शिक्षिका ने बुधवार को पहले तबीयत खराब होने की बात कह आधे दिन की छुट्टी ली थी। वह स्कूल के बाहर जाकर वापस लौटी और फोन से रिकार्डिंग करते हुए उनके कार्यालय में फर्श पर लेट गई। ऐसे में उनकी तरफ से पुलिस व एंबुलेंस बुलाई गई और शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले से डीईओ को अवगत करवाने के साथ ही उपायुक्त व सीपी को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई होने तक सुरक्षा की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
स्कूल में एक शिक्षिका ने अपनी सहकर्मी शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अंकित कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed