फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Code of conduct removed, now stalled development works will get momentum

Sonipat News: आचार संहिता हटी, अब रुके हुए विकास कार्यों को मिलेगी गति

Sat, 12 Oct 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Code of conduct removed, now stalled development works will get momentum
सोनीपत। विधानसभा चुनाव के कारण लगाई गई आचार संहिता को हटा दिया गया है। जिले में अब विकास कार्य फिर से रफ्तार पकड़ेंगे। दो माह से विकास कार्यों की न तो समीक्षा हो पा रही थी और न ही नए कार्य शुरू हो पाए। पूरा प्रशासनिक अमला विधानसभा सीटों के लिए चुनाव कराने में लगा था।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव कराने के लिए 16 अगस्त को आदर्श आचार संहिता लगाई थी। इससे नए स्तर से होने वाले विकास कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग गई थी। यहां तक आचार संहिता के लागू होने से प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियों में जुट गया था। इस कारण विभिन्न योजनाओं की समीक्षा तक नहीं हो पाई। अभी तक न तो शहर व गांवों में नए विकास कार्य हो पा रहे थे और न ही नए विकास कार्यों को स्वीकृति मिल पा रही थी।
विज्ञापन


अस्पताल में एमसीएच निर्माण को लगेंगे पंख

जिला नागरिक अस्पताल परिसर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) केंद्र के निर्माण को पंख लगेंगे। मुख्यालय से नक्शा मंजूर होने के साथ विभाग को 138.12 करोड़ रुपये का बजट पहले ही मिल चुका है। अब टेंडर लगाकर अस्पताल में सात मंजिला भवन तैयार कर 100 बेड की व्यवस्था होगी, ताकि मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। जिले में 26 जनवरी 1989 को नागरिक अस्पताल की सौगात मिलने के बाद समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया गया, लेकिन साढ़े 35 वर्ष बाद भी अस्पताल एमसीएच की सुविधा से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




1.11 करोड़ से होगा दो गांवाें में विकास

पंचायत राज विभाग की ओर से सोनीपत के गांव उदेशीपुर व भोगीपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए 1.11 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों में सड़क निर्माण से लेकर एक एकड़ पार्क व चौपाल का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा उदेशीपुर के श्मशान घाट में फर्श के निर्माण के साथ लोगों की सुविधा के लिए शेड का प्रबंध किया जाएगा। गांव भोगीपुर में पार्क निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर होना बाकी है। गांव उदेशीपुर में श्मशान भूमि से बीपीएल प्लॉट बस्ती तक 365 मीटर लंबी सड़क पर करीब 38 लाख रुपये खर्च होंगे। बीसी चौपाल का निर्माण भी करवाया जाना है। इसके लिए 17 लाख का बजट तैयार कर मुख्यालय भेज रखा है।

पैरालंपियन के गांव खेवड़ा में होगा पीएचसी के भवन का निर्माण
पैरालंपियन सुमित आंतिल के गांव खेवड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन निर्माण का रास्ता पहले ही साफ हो गया था। विकास एवं पंचायत विभाग ने गांव चौहान जोशी मार्ग पर एक एकड़ पंचायती जमीन स्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरित कर दी थी। ढाई साल से पीएचसी गांव के सरकारी स्कूल में संचालित की जा रही है। भवन बनने के बाद जहां सुविधा बेहतर हो सकेगी, वहीं डिलिवरी हट भी बन सकेगा। इससे आसपास के 10 गांवों के 70 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग टेंडर लगाएगा।


एसएमडीए के कार्य भी पकड़ेंगे जोर
सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में एक इंटरमीडिएट बूस्टिंग स्टेशन, गांव लिवान और राई में दो बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण की मंजूरी 10 जुलाई को दी गई थी। इस कार्य के लिए 10.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। राठधना में 90 करोड़ रुपये से 30 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण, कुंडली में 54.69 करोड़ रुपये से 7.50 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाने का निर्माण, सेक्टरों को जोड़ने वाली 3700 मीटर लंबी मास्टर सडक़ों के फोर लेन निर्माण 22.81 करोड़ रुपये और 2210 लंबाई के फोर लेन निर्माण 16.10 करोड़ रुपये से किया जाएगा। सेक्टर 58 से 64 के बचे हुए क्षेत्र में 8.33 करोड़ से मास्टर सीवर लाइन की गायब कड़ियों को जोड़ने का कार्य किया जाना है। इसके लिए सरकार से लिखित में पत्र जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed